यमुना एक्सप्रेस-वे पर वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत

यमुना एक्सप्रेस-वे पर वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत

यमुना एक्सप्रेस-वे पर वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत

Google Image | प्रतीकात्मक तस्वीर

जेवर क्षेत्र में Yamuna Expressway पर एक अज्ञात वाहन चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन चलाते हुए एक व्यक्ति को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस ने सोमवार को दी। थाना जेवर के प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार सिंह ने सोमवार को बताया कि यह दुर्घटना यमुना एक्सप्रेस-वे पर रविवार रात में हुई। 

उन्होंने बताया कि अज्ञात वाहन चालक ने प्रदीप कुमार नाम के व्यक्ति को टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि इस घटना में उक्त व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.