तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म कर वीडियो बनाया

तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म कर वीडियो बनाया

तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म कर वीडियो बनाया

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

जेवर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में महिला ने पड़ोसी पर घर में घुसकर तमंचे के बल पर दुष्कर्म करके वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। उच्चाधिकारियों के आदेश पर चार दिन पुलिस ने मामला दर्ज किया है। महिला को चिकित्सकीय परीक्षण के लिये भेजा है।

महिला ने बताया कि बुधवार तड़के वह घर पर अकेली थी। उसी दौरान पड़ोस में रहने वाला एक व्यक्ति दीवार कूदकर घर में घुस आया। तमंचे के बल पर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। आरोपित ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी और अपने मोबाइल में वीडियो भी बना ली। पति के घर पहुंचने पर घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पीड़िता और उसके पति ने कोतवाली पहुंचकर मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से की। 

महिला के पति का आरोप है कि दो दिन तक कोतवाली पुलिस उसे इधर से उधर भटकाती रही। गुरुवार को दंपत्ति ने पुलिस क्षेत्राधिकारी जेवर से मामले की शिकायत की। कार्यवाही की मांग की। जेवर के डीएसपी शरद चंद शर्मा ने पुलिस को मामला दर्ज करने का आदेश दिया। शनिवार को कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 

कोतवाली इंस्पेक्टर का कहना है कि पड़ोसी के खिलाफ घर में घुसकर दुष्कर्म करने और वीडियो बनाने के आरोप में मामला दर्ज किया है। महिला को चिकित्सकीय परीक्षण के लिये भेजा है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.