Tik Tok वीडियो बनाने के लिए फ्लाईओवर पर दनादन फायरिंग, शहर में मचा हड़कंप, पुलिस बाइक सवारों की तलाश में जुटी

Tricity Today | Tik Tok वीडियो बनाने के लिए फ्लाईओवर पर दनादन फायरिंग

Tik Tok वीडियो बनाने का जुनून लोगों के लिए एडिक्शन बन गया है। लोग कानून तोड़ रहे हैं। पिछले दिनों नोएडा में दिल्ली पुलिस के एसीपी के घर पर गोलीबारी की गई थी। अब मुजफ्फर नगर में पिस्टल से लाइव फायरिंग का वीडियो सामने आया है। रात में युवक सड़कों और फ्लाईओवर पर दनादन फायरिंग कर रहे हैं। यह वीडियो शूट करके टिक टॉक पर डाला गया है। इस वीडियो को अब तक  लोग देख चुके हैं।

युवक एक फ्लाईओवर पर हैं। चलती स्कूटी बाइक पर युवक फायरिंग कर रहा हैं। इस फायरिंग की वीडियो युवक ने टिकटोक पर वायरल की है। पिस्टल से सड़कों पर फायरिंग से पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं। बड़ी बात यह है कि जहां युवक फायरिंग कर रहे हैं वहां से थाना और डिप्टी एसपी के ऑफिस चंद कदमों की दूरी पर हैं।

यह वीडियो मुजफ्फर नगर शहर में नई मंडी थाना क्षेत्र के भोपा फ्लाईओवर का है। हालांकि, जैसे ही यह मामला सामने आया, वीडियो डालने वाले युवक ने अपना एकाउंट टिक टॉक से डिलीट कर दिया है। अभी इस मामले में पुलिस ने कोई कार्यवाही शुरू नहीं की है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.