BIG NEWS: विकास दुबे उज्जैन में गिरफ्तार

BIG NEWS: विकास दुबे उज्जैन में गिरफ्तार

BIG NEWS: विकास दुबे उज्जैन में गिरफ्तार

Google Image | विकास दुबे उज्जैन में गिरफ्तार

कानपुर मुठभेड़ का मुख्य आरोपी विकास दुबे को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विकास दुबे ने मध्य प्रदेश पुलिस को सरेंडर किया है। इस बात की पुष्टि उत्तर प्रदेश पुलिस ने कर दी है। बताया जा रहा है कि विकास दुबे ने मीडिया को सरेंडर करने की खबर दी है। विकास दुबे उज्जैन ने महाकालेश्वर मंदिर की पर्ची कटवाकर मध्य प्रदेश पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। फिलहाल विकास दुबे को लेने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस और एसटीएफ टीम मध्य प्रदेश के लिए रवाना हो गई है।

कानपुर पुलिस मुठभेड़ का मुख्य आरोपी विकास दुबे उज्जैन के महाकाल मंदिर में पकड़ा गया। पुलिस की टीम ने आरोपी विकास दुबे को मंदिर से गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी विकास दुबे सावन के महीने में महाकाल दर्शन के लिए उज्जैन पहुंचा था।

कानपुर पुलिस मुठभेड़ में एक सीओ समेत 8 पुलिसकर्मियों की हत्या का आरोपी विकास दुबे उज्जैन के महाकाल मंदिर में छिपा बैठा था। विकास दुबे ने खुद सरेंडर किया है। मंदिर से पुलिस मुख्य आरोपी को पकड़कर ले जा रही है। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.