स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए मतदान कल, जानिए कहां हैं मतदान केंद्र और कितने वोटर, वोटिंग का समय

स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए मतदान कल, जानिए कहां हैं मतदान केंद्र और कितने वोटर, वोटिंग का समय

स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए मतदान कल, जानिए कहां हैं मतदान केंद्र और कितने वोटर, वोटिंग का समय

Tricity Today | MLC Graduate Election 2020

मेरठ-सहारनपुर शिक्षक और स्नातक विधान परिषद सीट के लिए चुनाव चल रहा है। चुनाव प्रचार रविवार की शाम 5:00 बजे समाप्त हो चुका है। अब कल मंगलवार को सुबह 8:00 बजे से मतदान शुरू होगा। मतदान शाम 5:00 बजे तक चलेगा। जिसके लिए गौतमबुद्ध नगर के निर्वाचन अधिकारी ने सूचनाएं मतदाताओं के लिए जारी की हैं। गौतमबुद्ध नगर में 7 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिनमें स्नातक वोटरों के लिए 22 और शिक्षक मतदाताओं के लिए 7 पोलिंग बूथ हैं।

जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने बताया कि इस बार गौतमबुद्ध नगर जिले में स्नातक सीट के लिए 17,497 वोटर हैं। इनमें 11,380 पुरुष और महिला वोटर 6,117 हैं। शिक्षक सीट के लिए 4,219 वोटर हैं। इनमें 2,283 पुरुष शिक्षक और 1,956 महिला शिक्षक वोटर हैं। इन मतदाताओं के लिए दादरी के जनता इंटर कॉलेज में मतदान केंद्र बनाया गया है। यहां स्नातक वोटरों के लिए चार बूथ और शिक्षकों के लिए एक बूथ बनाए गए हैं। एनटीपीसी विद्युत नगर में एक मतदान केंद्र है। यहां स्नातक वोटरों के लिए केवल एक बूथ रखा गया है। जिले का सबसे बड़ा मतदान केंद्र नोएडा सेक्टर-21 में स्टेडियम को बनाया गया है। इस मतदान केंद्र में स्नातक वोटरों के लिए 6 बूथ और शिक्षक वोटरों के लिए दो बूथ बनाए गए हैं।

बिसरख ब्लॉक कार्यालय में भी मतदान केंद्र बनाया गया है। यहां स्नातक मतदाताओं के लिए चार और शिक्षक मतदाताओं के लिए एक बूथ रहेगा। जेवर के खंड विकास कार्यालय में मतदान केंद्र बनाया गया है। इस केंद्र में स्नातक वोटरों के लिए 3 बूथ बनाए गए हैं। शिक्षक वोटरों के लिए एक बूथ बनाया गया है। रबूपुरा कस्बे में रबूपुरा इंटर कॉलेज को मतदान केंद्र बनाया गया है। यहां दोनों श्रेणी के मतदाताओं के लिए एक-एक बूथ बना है। कासना के अमीचंद इंटर कॉलेज में स्नातक वोटरों के लिए तीन और शिक्षक वोटरों के लिए एक पोलिंग बूथ बनाया गया है।

गौतमबुद्ध नगर के अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) मुनेंद्र नाथ उपाध्याय ने बताया कि सभी मतदान केंद्र और मतदेय स्थल पूरी तरह तैयार हो चुके हैं। पोलिंग पार्टियां रवाना कर दी गई हैं। पोलिंग पार्टियों ने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर रिपोर्टिंग भी कर दी है। मंगलवार की सुबह 8:00 बजे से मतदान शुरू होगा। शाम 5:00 बजे तक निर्बाध रूप से मतदान करवाया जाएगा। सभी मतदान केंद्रों पर पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। पुलिस पार्टियां भी रवाना कर दी गई हैं। सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट भी अपने अपने इलाके में पहुंच चुके हैं। किसी भी तरह की अव्यवस्था से निपटने के पूरे इंतजाम प्रशासन ने कर लिए हैं। जिले में चुनाव पूरी तरह व्यवस्थागत और शांतिपूर्ण संपन्न करवाया जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.