पति ने टीवी सीरियल नहीं देखने दिया तो पत्नी ने कर दी पुलिस से शिकायत, Lockdown Stories

पति ने टीवी सीरियल नहीं देखने दिया तो पत्नी ने कर दी पुलिस से शिकायत, Lockdown Stories

पति ने टीवी सीरियल नहीं देखने दिया तो पत्नी ने कर दी पुलिस से शिकायत, Lockdown Stories

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

लॉकडाउन में पति-पत्नी के बीच झगड़े बढ़ गए हैं। कई बार तो इन झगड़ों की वजह सुनकर पुलिस भी हैरान रह जाती है। पुलिस को दी गई शिकायत में कोई महिला कहती है कि पति उसे सीरियल नहीं देखने देते तो कोई कहती है कि उसे ही सारा काम करना पड़ता है। पति सारा दिन टीवी और मोबाइल फोन में ही लगे रहते हैं। ऐसी करीब 10 शिकायतें महिला हेल्पलाइन पर रोजाना आ रही हैं। 

पतियों का कहना है कि पत्नी रोजाना देर से उठती है और समय पर खाना नहीं मिलता। इसी बात पर घर में झगड़ा शुरू हो जाता है। लॉकडाउन से पहले महिला हेल्पलाइन पर यौन उत्पीड़न से संबंधित कॉल ज्यादा आती थीं, लेकिन अब घरेलू झगड़ों की शिकायतें ज्यादा आ रही हैं। 

लॉकडाउन  के दौरान 15 अप्रैल तक गुरुग्राम पुलिस के पास हेल्पलाइन नंबर पर 173 कॉल आईं। इनमें पति-पत्नी और सास-ससुर से झगड़े की शिकायतें आईं। किसी भी शिकायत में पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया और सभी का फैसला करवा दिया।   

एक महिला ने हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर कहा कि उसका पति उसे रोज परेशान करता है और सारा काम भी उसे खुद ही करना पड़ता है। इसके बावजूद वह रोजाना झगड़ा करता है। वह रोजाना नया खाना बनाने के लिए कहता है। पति को समझाइए कि वह झगड़ा नहीं करे। इस शिकायत के बाद पुलिस महिला के घर जाती है और पति-पत्नी दोनों की बातों को सुनने के बाद उन्हें समझाते हुए उनके व्यवहार में बदलाव और आदत में सुधार करने के लिए भी कहा जाता है, ताकि वह दोबारा से झगड़ा नहीं करें। 

वही एक महिला की शिकायत सुनकर पुलिस हैरान हो गई। पत्नी ने पुलिस ने शिकायत कि उसका पति पूरे दिन टीवी देखता रहता है। इसके कारण वह अपना पसंदीदा सीरियल नही देख पाती है। सीरियल देखने पर उसका पति उससे झगडता है। इस बात को सुनकर पुलिस भी हैरान हो गई। पुलिस ने दोनों पति और पत्नी में सुलह करवा दी है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.