नोएडा में मादक द्रव्य बेचने के आरोप में महिला गिरफ्तार

नोएडा में मादक द्रव्य बेचने के आरोप में महिला गिरफ्तार

नोएडा में मादक द्रव्य बेचने के आरोप में महिला गिरफ्तार

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

थाना फेज-2 पुलिस ने बृहस्पतिवार रात को भंगेल गांव के पास से मादक द्रव्य बेचने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से साढ़े पांच किलो गांजा बरामद किया। 

थाना फेज-2 के प्रभारी निरीक्षक फ रमूद अली पुंडीर ने बताया, गुप्त सूचना के आधार पर थाना फेज-2 पुलिस ने भंगेल गांव से सुनीता पाल को गिरफ्तार किया। उसके पास से पुलिस ने साढ़े पांच किलो गांजा बरामद किया। 

उन्होंने बताया की, पूछताछ के दौरान महिला ने स्वीकारा कि वह काफी दिनों से गांजा बेचने के धंधे में लिप्त थी। 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.