प्रसव के बाद महिला की मौत, परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा

प्रसव के बाद महिला की मौत, परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा

प्रसव के बाद महिला की मौत, परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

दनकौर के एक निजी अस्पताल में परिजनों ने लगाया डॉक्टरों पर लापरवाही बरने का आरोप, जिससे हो गई महिला की मौतgangaपरिजनों ने पुलिस से शिकायत की, पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है लेकिन अभी एफआईआर दर्ज नहीं की गई है

DANKOUR: कस्बे के एक निजी अस्पताल में शुक्रवार की रात डिलीवरी के बाद महिला की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया और जमकर हंगामा किया। शनिवार को परिवार के साथ सैकड़ों लोगों ने कोतवाली में प्रदर्शन किया। अस्पताल संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

ऊंची दनकौर के निवासी आजाद ने बताया कि शुक्रवार को उन्होंने अपनी पत्नी अफसाना को डिलीवरी के लिए धनोरी रोड पर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। शुक्रवार की रात अस्पताल में उनकी पत्नी ने एक स्वास्थ बेटे को जन्म दिया। आरोप है कि कुछ देर बाद डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाया। जिसके बाद उनकी पत्नी की तबियत अचानक खराब हो गई। परिजनों ने सूचना अस्पताल संचालक को दी। संचालक ने पीड़ित महिला को ढोंगी बता दिया।

परिवार का आरोप है कि कुछ देर बाद अफसाना की मौत हो गई। जिसके बाद डॉक्टर ने चालाकी से उसे ग्रेटर नोएडा रेफर कर दिया। ग्रेटर नोएडा पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया और भर्ती नहीं किया। घटना के बाद आक्रोशित परिवार ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। इस बारे में दनकौर कोतवाली के इंस्पेक्टर का कहना है कि पीड़ित परिवार ने अस्पताल संचालक के खिलाफ तहरीर दी है। मामले की जांच करके आवश्यक कानूनी कारवाई की जाएगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.