नोएडा: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, ससुरालियों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

नोएडा: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, ससुरालियों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

नोएडा: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, ससुरालियों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

सेक्टर-66 स्थित मामूरा में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला की मौत हो गई। महिला के पिता ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज हत्या का केस दर्ज कराया है। थाना फेस थ्री पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

पुलिस के मुताबिक, रिशपुरा बिसरख गौड़ सिटी-2 निवासी संगीता की शादी तीन साल पहले सेक्टर-66 मामूरा निवासी देवेन्द्र से हुई थी। महिला को एक डेढ़ साल और एक दो महीने के दो बच्चे है। शनिवार सुबह संगीता का ब्लड प्रेशर अचानक लो हो गया। परिजन उसे एक निजी अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत को नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में महिला की मौत बीपी लो होने से पाया गया। 

मृतका के पिता ओमप्रकाश का कहना है कि सससुराल पक्ष के लोग उससे दहेज की मांग करते थे। बीमार होने पर दवाई भी नहीं दिलाते थे। उन्होंने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए शिकायत दी है। थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि  केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.