भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की सुरक्षा में तैनात महिला कांस्टेबल से छेड़छाड़, युवक की गिरफ्तारी के वक्त पुलिस से नोंकझोंक

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की सुरक्षा में तैनात महिला कांस्टेबल से छेड़छाड़, युवक की गिरफ्तारी के वक्त पुलिस से नोंकझोंक

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की सुरक्षा में तैनात महिला कांस्टेबल से छेड़छाड़, युवक की गिरफ्तारी के वक्त पुलिस से नोंकझोंक

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस वे के जीरो प्वाइंट पर गुरूवार की दोपहर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के स्वागत के दौरान एक महिला सिपाही से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। महिला सिपाही के विरोध करने पर पुलिस ने आरोपी भाजपा कार्यकर्ता को हिरासत में लिया तो भाजपाईयों ने हंगामा शुरू कर दिया। इस बीच पुलिस और भाजपाईयों के बीच झड़प हुईं। एक महिला सब इंस्पेक्टर ने विडियो बनाना शुरू किया तो आरोपी ने मोबाइल छीन लिया। पुलिस ने महिला सिपाही की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। 

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के स्वागत को लेकर ग्रेटर नोएडा के भाजपाई गुरूवार को यमुना एक्सप्रेस के जीरो प्वाइंट पर इकट्ठा हुए थे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल तैनात किया गया था। इस बीच कुछ महिला अधिकारी और कर्मचारी भी ड्यूटी पर थी। दरसल, राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के बाद भाजपा कार्यकर्ता अपनी गाड़ियों के तरफ दौड़ पड़े। इस बीच एक कार्यकर्ता ने ड्यूटी पर तैनात महिला सिपाही से छेड़छाड़ कर दी। महिला सिपाही ने आरोपी का हाथ पकड़ लिया। पुलिस ने तुरंत आरोपी को हिरासत में लिया। पुलिस आरोपी कार्यकर्ता को पुलिस जीप में बैठाने लगी। जिसका भाजपाईयों ने विरोध शुरू कर दिया। इस बीच पुलिस और भाजपाईयों के बीच झड़प हुई। पुलिस आरोपी कार्यकर्ता को हिरासत में लेकर बीटा दो कोतवाली लेकर पहुंची। बीटा दो कोतवाली में महिला सिपाही की तहरीर पर आरोपी शुएब निवासी धौलाना हापुड़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। 

महिला सब इंस्पेक्टर का मोबाइल छीना
एक महिला सब इंस्पेक्टर ने पुलिस और भाजपाईयों के बीच हो रही झड़प का विडियो बनाना शुरू किया तो आरोपी ने मोबाइल छीन लिया। जिसके बाद पुलिस ने सख्ती दिखाई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जिसका भाजपाईयों ने विरोध किया। लेकिन पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत किया। 

महिला सब इंस्पेक्टर का मोबाइल छीना
एक महिला सब इंस्पेक्टर ने पुलिस और भाजपाईयों के बीच हो रही झड़प का विडियो बनाना शुरू किया तो आरोपी ने मोबाइल छीन लिया। जिसके बाद पुलिस ने सख्ती दिखाई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जिसका भाजपाईयों ने विरोध किया। लेकिन पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत किया। 

धौलाना से बस भरकर मंगवाएं गए भाड़े के कार्यकर्ता
राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए जिले के बाहर से भी भाड़े के कार्यकर्ताओं को बुलवाया गया था। जिसमें धौलाना से एक बस भरकर लोग पहुंचे थे। इस बीच भीड़ ने जमकर उत्पात मचाया। राष्ट्रीय अध्यक्ष की सुरक्षा को लेकर सड़क पर लगाई गई बेरिर्केंडग पर भाजपाईयों ने तोड़ दी। पुलिस के काफी प्रयास के बावजूद भीड़ बेकाबू हो गई। पुलिस को भाजपाईयों को संभालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।
 
पुलिस और भाजपाईयों के बीच झड़प का विडियो वायरल
राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के स्वागत के दौरान भाजपा कार्यकर्ता द्वारा महिला सिपाही से छेड़छाड़ को लेकर जमकर हंगामा हुआ। इस बीच पुलिस और भाजपाइ्र्रयों के बीच झड़प भी हुईं। पुलिस और भाजपाईयों के बीच हुई झड़प का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसमें जिले के कुछ भाजपा के पदाधिकारी पुलिस से भिड़ रहे हैं। पुलिस और भाजपा नेताओं के बीच जमकर नोंकझोंक हुई। पुलिस ने विडियो से मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस विडियो के माध्यम से आरोपी भाजपाईयों पर कार्रवाई कर सकती है। 
 
महिला सिपाही के साथ छेड़छाड़ और सरकारी कार्य में बांधा डालने के आरोप में बीटा दो कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
वृंदा शुक्ला, पुलिस उपायुक्त, महिला सुरक्षा

यमुना एक्सप्रेस वे पर जीरो प्वाइंट पर राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के दौरान काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी थी। लेकिन महिला सिपाही से छेड़छाड़ का बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। मेरे सामने ऐसा कुछ नहीं हुआ है। 
विजय भाटी, जिलाध्यक्ष भाजपा गौतमबुद्धनगर

 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.