ग्रेटर नोएडा वेस्ट: वूमेंस ऑन व्हील्स क्लब ने 50 किलोमीटर साइकिल चलाई, दिया यह संदेश

ग्रेटर नोएडा वेस्ट: वूमेंस ऑन व्हील्स क्लब ने 50 किलोमीटर साइकिल चलाई, दिया यह संदेश

ग्रेटर नोएडा वेस्ट: वूमेंस ऑन व्हील्स क्लब ने 50 किलोमीटर साइकिल चलाई, दिया यह संदेश

Tricity Today | वूमेंस ऑन व्हील्स क्लब ने 50 किलोमीटर साइकिल चलाई

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में गौर सिटी की रहने वाली महिलाओं के ग्रुप विमेन ऑन व्हील (WOW) ने रविवार को 50 किलोमीटर साइकिल चलाकर लोगों को संदेश दिया है। अंतरराष्ट्रीय गर्ल चाइल्ड दिवस के उपलक्ष्य में 50 किलोमीटर साइकिल राइड का आयोजन किया है। इस दौरान महिलाओं ने शहर के लोगों से अपील की कि वह बच्चियों को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास और मदद करें।

यह राइड रविवार की प्रातः 6 बजे गौड सिटी-1 प्लाजा मार्केट से आरम्भ हुई। नोएडा में ग्रेट इंडिया पैलेस मॉल होते हुए नोएडा गेट और वहां से पुनः गौड सिटी-1 में समाप्त हुई है। साइकिल राइड में संचालिका विजेता पांडेय, वैजयंती और वर्षा ने 50 किलोमीटर की दूरी 3 घंटे में पूर्ण की है। यह राइड अंतरराष्ट्रीय गर्ल चाइल्ड दिवस को समर्पित की गई है। विजेता पांडेय ने कहा, लड़कियां जीवन के हर क्षेत्र में निडर होकर आगे बढ़ रही हैं।

विजेता ने कहा, "अब लड़कियों को छोटे से सहयोग की जरूरत है और वह बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकती हैं। हमारे देश की लड़कियां फाइटर प्लेन उड़ाने से लेकर बीएसएफ और भारतीय सेना में सीमा की रक्षा कर रही हैं। अंतरिक्ष अनुसंधान से लेकर सिविल सर्विसेज तक लड़कियों का बोलबाला है। अगर लड़कियों को परिवार और समाज से प्रोत्साहन मिले तो कहीं बेहतर परिणाम दे सकती हैं।" 

वैजयंती ने कहा, "उत्तर प्रदेश और देश के बाकी हिस्सों से रेप और गैंगरेप जैसी महिलाओं के प्रति हिंसक घटनाएं दिखाई पड़ती हैं। इन्हें रोकने के लिए समाज को आगे आकर काम करना होगा।" उन्होंने कहा महिलाओं को अपराध से बचाने में महिलाओं की ही महत्वपूर्ण भूमिका है। हमें अपने बेटे, भाई और दूसरे पुरुष रिश्तेदारों को यह समझाना होगा की बेटियां सबकी बराबर होती हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.