गाजियाबाद: राज्यमंत्री अतुल गर्ग के उत्तम स्वास्थ्य के लिए किया यज्ञ, कोरोना संक्रमण का चल रहा इलाज

गाजियाबाद: राज्यमंत्री अतुल गर्ग के उत्तम स्वास्थ्य के लिए किया यज्ञ, कोरोना संक्रमण का चल रहा इलाज

गाजियाबाद: राज्यमंत्री अतुल गर्ग के उत्तम स्वास्थ्य के लिए किया यज्ञ, कोरोना संक्रमण का चल रहा इलाज

Tricity Today | राज्यमंत्री अतुल गर्ग के उत्तम स्वास्थ्य के लिए किया यज्ञ

उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री अतुल गर्ग के कोरोना पोजिटिव होने के बाद से ही गाजियाबाद जिले में शहरवासी लगातार उनके स्वास्थ्य के अच्छी कामना के लिए हवन, पूजा कर रहे है। रविवार को प्रताप विहार के जी ब्लाक के कार्यकर्ता, वार्ड नम्बर-19 में चंद्र प्रकाश कौशिक व विष्णु दत्त पंडित ने गणेश मंदिर, शिव मोहन गर्ग द्वारा हरबंस नगर में अतुल गर्ग के उत्तम स्वास्थ्य के लिए यज्ञ किया। 

शहर मंडल अध्यक्ष नवनीत गुप्ता ने बताया कि शहर मंडल में अतुल गर्ग के बेहतर स्वस्थ के लिए अभी तक 14 हवनों का आयोजन हो चुके हैं। मण्डल के सभी कार्यकर्ता जल्दी ही अतुल गर्ग को अपने बीच मे देखना चाहते हैं। यज्ञ में मुख्य रूप से राजेन्द्र मित्तल मेंदी वाले, प्रेम त्यागी, प्रदीप, उमेश गर्ग, राजू पंचाल, सीएम पाठक, जितेंद्र गोयल, पार्षद प्रदीप चौहान वाल्मीकि, डीके दुबे, मास्टर बृजेश, राजेश शर्मा, राकेश पंडित, पार्षद संतराम यादव, दुष्यंत गुप्ता, सुभाष मंगलम, अर्चित मंगलम,एसके दुबे, राजेंद्र कुमार, शंकर मनराल, राजू सलमानी, राजीव शर्मा, अजय बिट्टा, सोनू ठाकुर आदि लोगों ने यज्ञ में आहूति दी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.