खुशखबरी: यमुना प्राधिकरण अपने 96 गांवों में किसानों के लिए मुआवजा दर बढ़ाएगा, अब इस रेट पर होगा भूमि अधिग्रहण

खुशखबरी: यमुना प्राधिकरण अपने 96 गांवों में किसानों के लिए मुआवजा दर बढ़ाएगा, अब इस रेट पर होगा भूमि अधिग्रहण

खुशखबरी: यमुना प्राधिकरण अपने 96 गांवों में किसानों के लिए मुआवजा दर बढ़ाएगा, अब इस रेट पर होगा भूमि अधिग्रहण

Tricity Today | ग्रेटर नोएडा में यमुना प्राधिकरण का मुख्यालय।

यमुना प्राधिकरण (Yamuna Authority) क्षेत्र के किसानों के लिए अच्छी खबर है। यमुना प्राधिकरण की 14 दिसंबर को होने वाली बोर्ड बैठक में मुआवजा बढ़ाने का प्रस्ताव जाएगा। अब प्राधिकरण के अधीन 96 गांवों के किसानों को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Noida International Airport) में ली गई जमीन के बराबर मुआवजा दिया जाएगा। विकास प्राधिकरण के इस फैसले से एक लाख से अधिक किसानों को फायदा मिलेगा।

यमुना प्राधिकरण के अधीन गौतमबुद्ध नगर जिले के 96 गांव आते हैं। जेवर में एयरपोर्ट आने के बाद यहां पर औद्योगिक इकाइयां भी खूब आई हैं। प्राधिकरण क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियां बढ़ने के बाद किसानों को भी मुवाअजा दर बढ़ने की उम्मीद थी। इसके लिए किसान संगठन मांग कर रहे थे। अब यमुना प्राधिकरण ने इस पर फैसला ले लिया है। यमुना प्राधिकरण अपनी परियोजनाओं के लिए सीधे किसानों से जमीन खरीदता है। प्राधिकरण किसानों को 1,827 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से मुआवजा देता है। साथ ही कुल जमीन का 7 प्रतिशत विकसित भूखंड भी देता है। 

यह दर 2016 में लागू की गई थी। तब से भूमि अधिग्रहण की दरों में इजाफा नहीं किया गया है। किसान महंगाई बढ़ने का हवाला देते हुए लगातार मुआवजा दरें बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। अब किसानों को मुआवजा एयरपोर्ट परियोजना के बराबर दिया जाएगा। अब किसानों से जमीन 2300 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से ली जाएगी। एकमुश्त करीब 500 रुपये प्रति वर्ग मीटर मुआवजा बढ़ाया जाएगा। इसके साथ विकसित भूखंड नहीं मिलेगा। किसानों को स्टांप ड्यूटी से भी छूट मिलेगी। बोर्ड बैठक यह प्रस्ताव जाएगा। उम्मीद है कि बोर्ड इस पर मुहर लगा देगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.