ग्रेटर नोएडा से आगरा तक यमुना एक्सप्रेस वे बन्द किया गया

ग्रेटर नोएडा से आगरा तक यमुना एक्सप्रेस वे बन्द किया गया

ग्रेटर नोएडा से आगरा तक यमुना एक्सप्रेस वे बन्द किया गया

Tricity Today | Yamuna Expressway from Greater Noida to Agra closed after coronavirus outbreak

बड़ी खबर आई है। ग्रेटर नोएडा से आगरा तक और आगरा से ग्रेटर नोएडा तक यमुना एक्सप्रेसवे को बंद कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने यह निर्णय कोरोना वायरस के लगातार बढ़ रहे संक्रमण को रोकने के लिए लिया है। दरअसल, यमुना एक्सप्रेस वे मुख्य रूप से 3 जिलों से होकर गुजरता है। जिनमें गौतम बुद्ध, अलीगढ़ और आगरा शामिल हैं। इन तीनों ही जिलों में रविवार को लोक डाउन की घोषणा कर दी गई थी।

दूसरी ओर सोमवार को लॉक डाउन के बावजूद यमुना एक्सप्रेस वे पर बड़ी संख्या में वाहनों ने आवागमन किया। सरकार को लॉक डाउन से आशातीत परिणाम नहीं मिले हैं। लिहाजा, अब उत्तर प्रदेश सरकार ने और कठोर कदम उठाने का निर्णय लिया है। जिसके तहत यमुना एक्सप्रेस-वे को बंद कर दिया गया है।

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार को राज्य के 16 जिलों में लॉक डाउन की घोषणा की थी। जिनमें 3 जिले गौतम बुद्ध नगर, अलीगढ़ और आगरा शामिल हैं। यमुना एक्सप्रेस वे ग्रेटर नोएडा में जीरो पॉइंट से शुरू होकर आगरा तक जाता है। ऐसे में यह मार्ग तीनों जिलों से होकर गुजरता है और यह तीनों जिले कोरोना वायरस के संक्रमण के लिए संवेदनशील घोषित कर दिए गए हैं। 

सोमवार को लोक डाउन का पहला दिन था और सरकार को आशातीत परिणाम नहीं मिले। जिसके बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने और कड़े कदम उठाने का फैसला लिया है। इसी के तहत यमुना एक्सप्रेस-वे को बंद कर दिया गया है। दूसरी ओर सरकार ने तमाम स्टेट हाईवे और नेशनल हाईवे पर कुछ निजी वाहनों को छोड़कर बाकी सभी वाहनों को पर पाबंदी लगा रखी है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.