ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, रोडवेज बस ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई, 11 घायल

ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, रोडवेज बस ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई, 11 घायल

ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, रोडवेज बस ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई, 11 घायल

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस वे पर गुरुवार की सुबह बड़ा सड़क हादसा हुआ है। शहर सेक्टर बीटा-2 थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर सुबह एक रोडवेज बस की ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर हो गयी है। इस हादसे में कम से कम 11 यात्री घायल हो गए है। सूचना मिलने पर आनन-फानन में पुलिस और एक्सप्रेस वे का बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचा। सारे घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

ग्रेटर नोएडा के अपर पुलिस उपायुक्त विशाल पांडे ने बताया कि यमुना एक्सप्रेस-वे पर सुबह रोडवेज बस और ट्रैक्टर ट्रॉली के बीच टक्कर हो गयी। इस घटना में बस में सवार 11 यात्री घायल हो गए हैं। उन्होंने बताया कि घायल यात्री कानपुर, औरैया, फतेहपुर और बाराबंकी जनपदों के रहने वाले हैं। एडीसीपी ने बताया कि सभी घायलों को उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी यात्री खतरे से बाहर हैं। अपर उपायुक्त ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक ट्रैक्टर-ट्रॉली में ईंट भरी हुई थीं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। किसी ने डायल 112 को फ़ोन करके सूचना दी। डायल 112, बीटा-2 कोतवाली पुलिस और एक्सप्रेस-वे का बचाव दल मौके पर पहुंचा। सभी लोगों को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया है। डॉक्टरों ने बताया कि सभी घयलों का उपचार किया गया है। ज्यादातर लोगों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। यूपी रोडवेज की ओर से शिकायत दी गई है। एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.