यमुना एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार कार पलटी, एक की मौत, दो बुरी तरह घायल

यमुना एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार कार पलटी, एक की मौत, दो बुरी तरह घायल

यमुना एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार कार पलटी, एक की मौत, दो बुरी तरह घायल

Google Image | यमुना एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार कार पलटी

प्रयागराज से दिल्ली जा रहे थे कार में सवार लोगgangaजीरो पॉइंट से 28 किलोमीटर की दूरी पर हुआ हादसाgangaसूचना मिलने के बाद रबूपुरा कोतवाली की पुलिस

यमुना एक्सप्रेस वे पर रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र में बुधवार की सुबह तड़के ब्रेजा कार में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। जिससे उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 2 लोग घायल हुए हैं। एक्सप्रेस वे कर्मियों ने घायलों को जेवर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है। हादसे के बाद करीब आधा घंटा तक एक्सप्रेस वे पर यातायात को रोकना पड़ा है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक प्रयागराज के रहने वाले तीन लोग कुलदीप, धनंजय और सतीश चंद्र गंगवार ब्रेजा कार में सवार होकर दिल्ली जा रहे थे। यमुना एक्सप्रेस वे पर 0 पॉइंट से 28 किलोमीटर पर इनकी तेज रफ्तार कार में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसके चलते कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में सतीश चंद्र गंगवार की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि उनके दो साथी कुलदीप और धनंजय घायल हुए हैं। यमुना एक्सप्रेस वे के बचाव दल और कर्मियों ने घायलों को जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती करवाया है। रबूपुरा पुलिस मामले की जांच में जुटी हैं। 

रबूपुरा के एसएचओ ने बताया कि हादसा बुधवार की सुबह तड़के 3:25 बजे पर हुआ है। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। कार में फंसे घायल लोगों को निकालने के लिए बचाव दल ने कड़ी मशक्कत की है। एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है। दो घायलों को एंबुलेंस से लेकर गए और कैलाश अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। डॉक्टरों ने उनकी हालत भी चिंताजनक बताई है। रात में ही इन लोगों के परिजनों को हादसे के बारे में जानकारी दे दी गई थी। अभी तक परिवार के सदस्य नहीं पहुंचे हैं। नोएडा और दिल्ली से कुछ रिश्तेदार आ चुके हैं।

आधा घंटा एक्सप्रेस वे रोकना पड़ा। हादसे की जानकारी मिलने के तुरंत बाद यमुना एक्सप्रेस वे के बचाव दल और प्रबंधन ने करीब आधा घंटा तक एक्सप्रेस वे पर यातायात को रोक कर रखा। इस दौरान क्षतिग्रस्त कार को एक्सप्रेस वे से हटाया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मार्किंग की है। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यमुना एक्सप्रेस वे प्रबंधन की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक अब एक्सप्रेस वे पर यातायात सामान्य है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.