यमुना एक्सप्रेसवे पर कार डंपर से घुसी, 7 लोग गंभीर रूप से घायल

यमुना एक्सप्रेसवे पर कार डंपर से घुसी, 7 लोग गंभीर रूप से घायल

यमुना एक्सप्रेसवे पर कार डंपर से घुसी, 7 लोग गंभीर रूप से घायल

Google Image | यमुना एक्सप्रेसवे

जेवर टोल प्लाजा के पास एक कार आगे चल रहे डंफर में जा घुसी। हादसे में कार सवार 7 लोग घायल हो गए। परिवार व्रन्दावन से दर्शन कर लौट रहा था। सभी को गंभीर अवस्था मे अलग अलग निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। 
       
गाजियाबाद के हरकेश नगर निवासी धर्मेंद्र अपनी अपनी बच्चों व अपने रिश्तेदार और उसकी पत्नी को लेकर गाजियाबाद से व्रन्दावन दर्शन करने गए थे। दर्शन के बाद वह वहां से गाजियाबाद के लिए लौट रहे थेए जब उनकी कार जेवर टोल प्लाजा के पास पहुंचीए तभी अचानक उनकी कार आगे चल रहे डंफ र में जा घुसी। 

हादसे में धर्मेंद्र, उनकी पत्नी दीपिका, बच्चे नैतिक, काव्य और लायरा, दोस्त अमरपाल निवासी मुरादनगर व उनकी पत्नी चांदनी सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। जहां धर्मेंद्र के परिवार की जेवर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और वहीं अमरपाल व उनकी पत्नी को सर्वोदय अस्पताल गाजियाबाद में भर्ती कराया गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.