योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंचे, भूमि पूजन की तैयारियों का लिया जायजा

योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंचे, भूमि पूजन की तैयारियों का लिया जायजा

योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंचे, भूमि पूजन की तैयारियों का लिया जायजा

Google Image | योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार की दोपहर अयोध्या पहुंच गए हैं। वहां पांच अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा होने वाले भूमि पूजन कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक अधिकारीयों, पुलिस और दूसरी सुरक्षा एजेंसियों के साथ बैठक की है।

मुख्यमंत्री दोपहर बाद करीब डेढ़ बजे अयोध्या पहुंचे और उन्होंने भूमि पूजन स्थल का निरीक्षण किया। वह हनुमानगढ़ी भी गये और तैयारियों के बाबत अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों से आयोजन स्थल पर तैयारियों के बारे में विस्तार से जानकारी ली है।

मुख्यमंत्री को रविवार को अयोध्या जाना था लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट मंत्री कमला रानी वरूण के निधन के कारण उन्होंने अपना दौरा रद्द कर दिया था। अयोध्या में तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए पंडाल और हवन स्थल तैयार हो चुके हैं। बारिश को ध्यान में रखते हुए वाटर प्रूफ पंडाल बनाया गया है। पूरी अयोध्या नगरी को शानदार ढंग से सजाया गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.