BIG BREAKING : योगी आदित्यनाथ ने हाथरस कांड में सीबीआई जांच की सिफारिश की

BIG BREAKING : योगी आदित्यनाथ ने हाथरस कांड में सीबीआई जांच की सिफारिश की

BIG BREAKING : योगी आदित्यनाथ ने हाथरस कांड में सीबीआई जांच की सिफारिश की

Google Image | योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथरस कांड में सीबीआई जांच की सिफारिश कर दी है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी आज हाथरस में पीड़ित परिवार से मुलाकात करने गए थे। वहां से दोनों लोगों के वापस लौटते ही योगी आदित्यनाथ ने सीबीआई जांच की सिफारिश की है।

उधर हाथरस में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस के महासचिव प्रियंका गांधी ने पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर मुलाकात की हैं। मुलाकात के दौरान प्रियंका गांधी ने पीड़िता की मां को अपने गले से लगाकर सांत्वना दी है।पीड़ित परिवार से मिलते हुए प्रियंका गांधी ने कहा है कि, यह कैसा विपरीत समय है। जहां पर एक मां अपनी बेटी का अंतिम बाद चेहरा भी नहीं देख सकी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एहसास होना चाहिए। पीड़ित परिवार को जब तक न्याय नहीं मिल जाएगा तब तक वह पीड़ित परिवार के साथ खड़ी रहेंगी और लगातार लड़ाई जारी रखेंगी।

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने करीब एक घंटा तक पीड़ित परिवार से मुलाकात की है। राहुल गांधी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात करने के बाद मीडियाकर्मियों को बताया कि, कांग्रेस पूर्ण रूप से पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने पीड़ित परिवार से एक बंद कमरे में मुलाकात की है। जिसमें गैंगरेप पीड़िता का भाई, मां और बाप थे। अब थोड़ी देर में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वापस दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.