योगी आदित्यनाथ भिजवा रहे फ्री का राशन, डीलर कर रहे घोटाला

योगी आदित्यनाथ भिजवा रहे फ्री का राशन, डीलर कर रहे घोटाला

योगी आदित्यनाथ भिजवा रहे फ्री का राशन, डीलर कर रहे घोटाला

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

गाजियाबाद के खोड़ा में राशन डीलर गरीबों का राशन डकारगें, लेकिन उनपर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। जिसने एक बात साफ कर दी है की भाजपा के राज में कितना भी बड़ा घोटाला करलो अगर उस घोटाले में ख़ुद भाजपा नेता शामिल हो तो कोई आपका कुछ नहीं बिगाड़ सकता। 

क्षेत्र के लोगों का कहना हैै कि भाजपा के सुशासन के दावों की पोल खोलने के लिए खोड़ा में घोटाले बाज राशन डीलरो का उदाहरण एक दम फिट बैठता है। इन राशन डीलरो ने प्रवासियों के लिए आया फ्री राशन को बड़े ही शांतिराना तरीके से डकार कर लाखों के वारे न्यारे कर लिए और गरीब जनता को भूखे दर दर की ठोकरें खाने के लिए मजबूर कर दिया। इन डीलरो ने अपने परिचित और अन्य लोगों के मोबाइल पर ओटीपी भेजकर पूरे कारनामे को अंजाम दिया। लेकिन बाद में सैकड़ों की तदात में लोग सामने आए। 

जिन्होंने बताया की राशन डीलरो ने उनके मोबाइल पर ओटीपी भेजा था। लेकिन उन्हें नहीं पता था कि यह ओटीपी फ्री राशन के लिए आया है। उन्होंने किसी परिचित के कहने पर यह ओटीपी बता दिया, लेकिन बाद में पता चला की यह सब कुछ प्रवासियों का फ्री राशन डकारने के लिए किया जा रहा है। खोड़ा में आवंटित राशन के कोटे भाजपा नेताओ को मिले है। जिसके बाद राशन की दुकानो में लगातार घोटाले हो रहे है। लेकिन जिला पूर्ति विभाग सब कुछ जानते हुए भी कार्यवाही करने से बच रहा है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.