Noida/Greater Noida: आप भले ही शराब नहीं पीते हों और अच्छी कार चलाते हों लेकिन गारंटी नहीं कि सही सलामत घर पहुंच जाएंगे, जानिए क्यों

Tricity Today | पुलिस कार चालकों की जांच करते हुए

गौतमबुद्ध नगर की सड़कों पर कोई सुरक्षित नहीं। आप भले ही शराब नहीं पीते हों और अच्छी कार चलाते हों लेकिन गारंटी नहीं कि सही सलामत घर पहुंच जाएंगे। नोएडा और ग्रेटर नोएडा की सड़कों पर शराब पीकर कार चलाते 372 लोगों को पुलिस ने पकड़ा है। ड्रिंक एण्ड ड्राइव के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत समस्त थाना क्षेत्रों में चैकिंग अभियान चलाया गया। 

पुलिस कमिश्नर ऑफिस की मीडिया सेल ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत विभिन्न थाना क्षेत्रों में 77 स्थानों पर चैकिंग की गई। 944 वाहन चेक किए गए हैं। 113 वाहनों का चालान किया गया और 18 वाहन सीज कर दिए गए हैं। 372 संदिग्ध शराब पीकर वाहन चलाने वाले व्यक्तियो की चैकिंग के दौरान पकड़ा गया है। इनमें से 95 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.