भंगेल में बनेगा 100 बेड का कोविड हॉस्पिटल, विधायक पंकज सिंह ने कहा- ‘अस्पताल को अत्याधुनिक बनाएंगे’

Noida News: भंगेल में बनेगा 100 बेड का कोविड हॉस्पिटल, विधायक पंकज सिंह ने कहा- ‘अस्पताल को अत्याधुनिक बनाएंगे’

भंगेल में बनेगा 100 बेड का कोविड हॉस्पिटल, विधायक पंकज सिंह ने कहा- ‘अस्पताल को अत्याधुनिक बनाएंगे’

Tricity Today | भंगेल स्वास्थ्य केंद्र का जायदा लेते विधायक पंकज सिंह

नोएडा से भारतीय जनता पार्टी के विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह ने शहर के भंगेल और मोरना गांव का दौरा कर कोविड टेस्टिंग कैंप एवं वैक्सिनेशन सेंटर का निरक्षण किया। इस दौरान गौतमबुद्ध नगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी दीपक ओहरी और नोएडा प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी प्रवीन कुमार मिश्रा साथ रहे। पंकज सिंह ने सीएचसी भंगेल में वैक्सीन लगवाने आये लोगों से बातचीत की। इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भंगेल के एमसीएच विंग के नवनिर्मित भवन का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से इस केंद्र को 75 से 100 बेड के एल-1 कोविड हॉस्पिटल के रूप में संचालित करने को कहा।

आधुनिक बनाया जाएगा
पंकज सिंह ने कहा भविष्य में इसे एक बेहतर स्वास्थ्य केन्द्र के रूप में विकसित किया जाएगा। इसमें वेंटीलेटर, ऑपरेशन थिएटर एवं अन्य जरूरी सभी मेडिकल उपकरणों से युक्त सुविधाऐं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ दीपक ओहरी से जनपद में टीकाकरण अभियान की जानकारी की। साथ ही वैक्सीनेशन में और तेजी लाने के लिए कहा। इस दौरान उन्होंने आगामी तैयारियों व व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा भी की। बाद में विधायक पंकज सिंह ने गांव मोरना में चल रहे कोविड टेस्टिंग कैंप का जायजा लिया। विधायक ने मोरना में निगरानी समिति के स्वास्थ्य कर्मियों, आंगनबाड़ी, एएनएम एवं आशा बहनों का आभार व्यक्त किया। 

20 मई से कई जगह कैंप लगा रहे हैं
कैंप में कोविड टेस्ट के लिए आए ग्रामीणों से बातचीत की एवं उनका हाल जाना। साथ ही उनसे अपील की कि अपने आस-पास के लोगों को जिनको कोरोना के लक्षण हैं या जो कोरोना संक्रमित व्यक्ति के सम्पर्क में आया हो, अधिक से अधिक संख्या में जांच कराने के लिए जागरूक करें। पंकज सिंह की पहल पर नोएडा के गांवों एवं सेक्टरों में 20 मई से कई जगह कोविड टेस्टिंग कैम्प लगाकर लोगों का टेस्ट किया जा रहा है। साथ ही रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर मौके पर ही प्रत्येक संक्रमित व्यक्ति को कोविड किट (दवा किट) दिया जा रहा है। इसके अलावा होम आईसोलेशन में रह रहे संक्रमित व्यक्तियों से डाक्टर फोन पर स्वास्थ्य की जानकारी भी लेंगे। 

जरूरतमंदो तक रोजाना पहुंच रहा खाना
भाजपा नोएडा पिछले लगातार 11 दिन से जरूरतमंदों के खाने की व्यवस्था कर रही है। महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता के नेतृत्व में सेक्टर 33 में किचेन से पूरे जनपद में भोजन का वितरण किया जा रहा है। जरूरतमंदों को खाना वितरित की जिम्मेदारी आज भी महिला मोर्चा ने सम्भाली। इसके तहत खाने के पैकेट नोएडा के सभी मंडलों में पहुंचाना और जरूरतमंदों को मिले, ये सुनिश्चित किया गया। इस अभियान में महिला मोर्चा की प्रभारी गिरजा सिंह, प्रज्ञा पाठक शर्मा, मधु मेहरा, मुक्तानंद प्रधान, हर किशोर, चंदगिराम यादव, उमेश त्यागी, गणेश जाटव आदि उपस्थित रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.