नोएडा में निकाली जाएगी 1000 फीट लंबे तिरंगे की यात्रा, बेंगलुरु से आया झंडा

Independence Day : नोएडा में निकाली जाएगी 1000 फीट लंबे तिरंगे की यात्रा, बेंगलुरु से आया झंडा

नोएडा में निकाली जाएगी 1000 फीट लंबे तिरंगे की यात्रा, बेंगलुरु से आया झंडा

Tricity Today | नोएडा में निकाली जाएगी 1000 फीट लंबे तिरंगे की यात्रा

Noida News : सेक्टर-73 स्थित महादेव अपार्टमेंट में 1000 फीट लंबे तिरंगे का स्वागत किया गया। नोएडा की सामाजिक संस्था नव ऊर्जा संस्था द्वारा हर वर्ष तिरंगा यात्रा निकाली जाती है। नव ऊर्जा संस्था के अध्यक्ष पुष्कर शर्मा ने बताया कि 15 अगस्त को नोएडा स्टेडियम से धूमधाम से तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।

1000 फीट लंबा और 12 फीट चौड़ा होगा तिरंगा 
कई दिनों से भव्य यात्रा के आयोजन में लगे नव ऊर्जा युवा संस्था के साथियों ने कर्नाटक से 1000 फीट लम्बे और 12 फ़ीट चौड़े तिरंगे को मंगवा लिया था। उसके दर्शन के लिए शहर के तमाम लोग उत्सुक थे। राष्ट्रीय ध्वज दिल्ली एयरपोर्ट से सीधा नोएडा पहुंचा, जहां महादेव अपार्टमेंट के लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज को खोल कर बड़े धूमधाम से स्वागत किया।

ये लोग रहे मौजूद 
इस मौके पर महादेव अपार्टमेंट से रंजीत तोमर, हिमांशु सिंह, कृष्णा साह गुप्ता, रंजीत कुमार झा, मुकेश शर्मा, राजू विश्वास, उदयवीर सिंह, गौरव शर्मा, सुरेश कुमार सहित महादेव अपार्टमेंट के निवासियों के साथ यात्रा के आयोजक पुष्कर शर्मा, सोनू यादव, संदीप पाठक आदि मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.