नोएडा पुलिस के 110 बकरे और बकरियां हुए चोरी, दर्ज हुई एफआईआर

अजब-गजब : नोएडा पुलिस के 110 बकरे और बकरियां हुए चोरी, दर्ज हुई एफआईआर

नोएडा पुलिस के 110 बकरे और बकरियां हुए चोरी, दर्ज हुई एफआईआर

Tricity Today | Symbolic Photo

Noida News : पिछले दिनों आपने सुना होगा कि मथुरा में पुलिस के कब्जे वाला 500 किलोग्राम गांजा चूहें फांक गए थे। अब नोएडा पुलिस से जुड़ा बड़ा अजीबोगरीब मामला सामने आया है। पुलिस के 110 बकरे और बकरियां गायब हैं। पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस बकरों को तलाश करने में जुटी है। यह शहर के सबसे पॉश थाना सेक्टर-20 से जुड़ा मामला है।

क्या मामला है
पशु क्रूरता अधिनियम के एक मामले में नोएडा पुलिस ने 110 बकरे और बकरियां करीब एक साल पहले मुक्त करवाए थे। इन बकरे और बकरियों को एक शेल्टर हाउस को सौंप दिया था। अब शेल्टर हाउस वह बकरे और बकरियां वापस नहीं लौटा रहा है। थाना सेक्टर-20 पुलिस ने सेक्टर-94 में स्थित एनिमल शेल्टर हाउस के मैनेजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि एक वर्ष पूर्व 2021 में पुलिस ने 'पशु क्रूरता अधिनियम' के तहत पकड़े गए 110 बकरे-बकरी को उसके वहां सुरक्षित रखा था। अब मैनेजर वापस नहीं लौटा रहा है।

मैनेजर पर एफआईआर
थाना सेक्टर-20 के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि वर्ष 2021 के जून महीने में थाना पुलिस ने एक पिक-अप वैन पकड़ी थी। जिसमें ठूंस ठूंसक क्रूरतापूर्ण तरीके से 110 बकरा-बकरी भरकर ले जाए जा रहे थे। इस मामले में कुछ लोगों की गिरफ्तारी हुई थी। ये लोग पशु क्रूरता कर रहे थे। उन्होंने बताया कि बरामद बकरा- बकरी को सेक्टर-94 में स्थित एनिमल शेल्टर हाउस में रखा गया था। उन्होंने बताया कि अब एनिमल शेल्टर हाउस के मैनेजर और अन्य लोग पुलिस की ओर से वहां रखे गए बकरा- बकरी को वापस नहीं कर रहे हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि इस बाबत मैनेजर योगेंद्र कुमार सहित अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज की गई है। जांच चल रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.