14 वर्षीय बेटी ने मां के सिर पर तवा मारकर मौत के घाट उतारा, मां की इस आदत से परेशान थी बेटी

NOIDA BREAKING : 14 वर्षीय बेटी ने मां के सिर पर तवा मारकर मौत के घाट उतारा, मां की इस आदत से परेशान थी बेटी

14 वर्षीय बेटी ने मां के सिर पर तवा मारकर मौत के घाट उतारा, मां की इस आदत से परेशान थी बेटी

Tricity Today | अनुराधा

Noida News : नोएडा के सेक्टर-77 स्थित अंतरिक्ष कैनवाल सोसाइटी में एक दर्दनाक मामला सामने आया है। जहां एक बेटी ने अपनी मां के सिर पर वार करके मौत के घाट उतार दिया है। बेटी ने अपनी मां के सिर पर तवा मारा था। जिसके बाद वह घायल होकर जमीन पर गिर गई। घायल महिला को इलाज के लिए एक नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। पुलिस घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोप लड़की को नारी निकेतन भेजा गया है।

शादी के 5 साल बाद अलग रहने लगी थी मृतिका
दरअसल, नोएडा के सेक्टर-77 स्थित अंतरिक्ष केनवाल सोसाइटी में रहने वाली अनुराधा (34) एच-ब्लॉक की 14वीं मंजिल पर रहती है। अनुराधा मूलरूप से शाहदरा की रहने वाली थी। अनुराधा की शादी 16 साल पहले हुई थी। उसकी शादी दिल्ली निवसी बृजेश राठौर से हुई थी। शादी के 5 साल बाद ही अनुराधा अलग रहने लगी थी। दोनों के एक लड़का और लड़की है। अनुराधा अपनी 14 वर्षीय बेटी के साथ रहती थी।

मां की इस आदत से परेशान थी बेटी
एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह ने बताया की मृतका अनुराधा अपनी बेटी के साथ फ्लैट में रहती थी। मृतका के बेटी नाबालिक है और अधिकतर दोनों में विवाद होता रहता था। मृतका अपनी बेटी के साथ गाली-गलौज करती थी। जिससे आहत होकर नाबालिक बेटी ने अपनी ही मां की ही तवा मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने नाबालिक लड़की को नारी निकेतन भेजा गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.