गौतमबुद्ध नगर में 24 घंटे में 17 बदमाश अरेस्ट, हत्या और गांजा बेचने वाली महिलाएं भी शामिल

Tricity Today Crime Bulletin : गौतमबुद्ध नगर में 24 घंटे में 17 बदमाश अरेस्ट, हत्या और गांजा बेचने वाली महिलाएं भी शामिल

गौतमबुद्ध नगर में 24 घंटे में 17 बदमाश अरेस्ट, हत्या और गांजा बेचने वाली महिलाएं भी शामिल

Tricity Today | Tricity Today Crime Bulletin

Noida News : गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने पिछले 24 घंटे के दौरान 17 बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। कमिश्नर सिस्टम लागू होने के बाद जिले में पुलिस की कार्यशैली और भी ज्यादा बेहतर हो गई है। लगातार अभियान चलाकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाती है। शनिवार को पुलिस ने जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 17 बदमाशों को गिरफ्तार किया है जिनमें से कुछ महिलाएं भी शामिल हैं।

दो शराब तस्कर गिरफ्तार
थाना सेक्टर-39 पुलिस ने गश्त के दौरान दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी अजय चाहर ने बताया कि एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने कुलदीप और श्याम नामक दो लोगों को जीआईपी मॉल के पास से गिरफ्तार किया है। इनके पास से 72 पव्वा अंग्रेजी शराब बरामद हुई है।

कोर्ट द्वारा जारी वारंट के आधार पर दो गिरफ्तार
कोर्ट द्वारा जारी वारंट के आधार पर थाना रबूपुरा पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। थाना रबूपुरा के प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के नाम नरेश और अमरपाल है। ये पूर्व में शराब तस्करी के मामले में गिरफ्तार हुए थे। कोर्ट से जमानत मिलने के बाद ये कोर्ट में हाजिर नहीं हो रहे थे।

लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 4 गिरफ्तार
लोन दिलाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले गैंग के 4 बदमाशों को थाना बिसरख और साइबर सेल पुलिस ने गौर सिटी सेंटर मॉल से गिरफ्तार किया है। अपर पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) विशाल पांडे ने बताया कि एक सूचना के आधार पर थाना बिसरख पुलिस व साइबर सेल ने अश्वनी कुमार,  बॉबी, पवन देव और मोहित सागर को थाना बिसरख क्षेत्र गौर माॅल के पास से गिरफ्तार किया है।

2 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार
थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने एक सूचना के आधार पर शातिर वाहन चोर गिरोह के 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के विभिन्न जगहों से चोरी किए गए 10 दुपहिया वाहन बरामद किया है। अपर पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने आज एक सूचना के आधार पर सेक्टर-155 के पास से रवि और अजय नामक दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। 

गांजा बेचते हुए महिला गिरफ्तार
थाना बिसरख पुलिस ने गांजा बेचने वाली एक महिला को गिरफ्तार कर उसके पास से डेढ़ किलो गांजा बरामद किया है। थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम राजवती पत्नी सतीश यादव है। उन्होंने बताया कि महिला काफी दिनों से अवैध रूप से गांजा बेचने के धंधे में संलिप्त थी।

टप्पे बाजी गैंग के 2 सदस्य गिरफ्तार
डीसीपी हरिश चंदर ने बताया कि थाना फेस-वन पुलिस ने सेक्टर-8 के पास से टप्पे बाजी करने वाले 2 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम राहुल पुत्र अनिल कुमार और कुलदीप कुमार पुत्र रतन सिंह है। इनके पास से पुलिस ने 20,400 रुपए कैश, एक स्विफ्ट कार, एक बन्दुक और मोबाइल बरामद किया है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि इन बदमाशों पर एनसीआर के विभिन्न थानों में दर्जनभर से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.