महिला डॉक्टर को बूस्टर डोज देने के नाम 20 हजार की ठगी, साइबर अपराधियों ने ऐसे लगाया चूना

नोएडा : महिला डॉक्टर को बूस्टर डोज देने के नाम 20 हजार की ठगी, साइबर अपराधियों ने ऐसे लगाया चूना

महिला डॉक्टर को बूस्टर डोज देने के नाम 20 हजार की ठगी, साइबर अपराधियों ने ऐसे लगाया चूना

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

Noida News : साइबर ठग ने कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज देने के नाम पर महिला डॉक्टर से 20 हजार रुपए की ठगी कर ली। आरोपी ने मोबाइल पर लिंक भेजकर खाते से रुपए निकाले। इस संबंध में डॉक्टर ने सेक्टर-49 थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-50 निवासी डॉक्टर स्वाति राय ने बताया कि वह निजी अस्पताल में कार्यरत हैं। उनके मोबाइल पर राजीव अग्रवाल नाम के एक व्यक्ति ने कॉल की। उसने खुद को आरोग्य सेतु एप का कर्मचारी बताया था। 

महिला डॉक्टर को लिंक भेजा
आरोपी ने डॉक्टर से पूछा कि उन्होंने कोरोना वायरस की दोनों डोज ली है या नहीं। इस पर डॉक्टर ने हां कर दी। फिर आरोपी ने कहा कि अब उन्हें बूस्टर डोज लगवानी होगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग से सूचना आ गई है। आरोपी ने कहा कि वह उनके मोबाइल पर एक लिंक भेज रहा है। इस पर क्लिक करने के बाद बूस्टर डोज के लिए रजिस्ट्रेशन हो जाएगा। इसके बाद आरोपी ने महिला डॉक्टर के मोबाइल पर एक लिंक भेजा। 

क्लिक करते ही अकाउंट से निकले 20 हजार रुपए
आरोप है कि जैसे ही डॉक्टर ने संबंधित लिंक पर क्लिक किया तो उनके मोबाइल में चल रहे खाते से 20 हजार रुपए निकल गए। जब कुछ देर बाद महिला के पास मैसेज आया तो उन्हें ठगी का पता चला। इसके बाद पुलिस को मामले की शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.