नोएडा और ग्रेटर नोएडा से गायब हुए 4 हजार परिवार, ढूंढने के लिए अफसरों ने मुख्यमंत्री कार्यालय से मांगी मदद

बड़ी खबर : नोएडा और ग्रेटर नोएडा से गायब हुए 4 हजार परिवार, ढूंढने के लिए अफसरों ने मुख्यमंत्री कार्यालय से मांगी मदद

नोएडा और ग्रेटर नोएडा से गायब हुए 4 हजार परिवार, ढूंढने के लिए अफसरों ने मुख्यमंत्री कार्यालय से मांगी मदद

Tricity Today | Noida News

Greater Noida News : नोएडा और ग्रेटर नोएडा से 4 हजार से अधिक परिवार गायब हो गए हैं। यह सुनने में थोड़ा अजीब सा लग रहा है, लेकिन यह हकीकत है। दरअसल, आयुष्मान योजना के पात्र परिवार स्वास्थ्य विभाग को नहीं मिल रहे हैं। इन परिवारों की संख्या 4,133 है।

2011 की जनगणना के बाद से गायब
गौतमबुद्ध नगर स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक वर्ष 2011 में हुई जनगणना में यह सभी लोग लिस्ट में शामिल थे, लेकिन उसके बाद से गायब हो गए हैं। बताया जा रहा है कि अधिकतर लोगों ने अपना पता बदल लिया है। जिसकी वजह से दिक्कत हो रही है। इन सभी का नाम आयुष्मान योजना के पात्र परिवार में है। इन परिवारों के नहीं मिलने की वजह से स्वास्थ्य विभाग परेशान हो गया है। 

नोएडा में गायब परिवार की संख्या सबसे ज्यादा
काफी तलाश करने के बावजूद भी जब कुछ हासिल नहीं हुआ तो लखनऊ मुख्यमंत्री कार्यालय में चिट्टी भेजी गई है। इसके अलावा जिलाधिकारी को दी मामले की जानकारी दी गई है। बताया जा रहा है कि सबसे ज्यादा परिवार नोएडा में गायब हुए हैं। मिली रिपोर्ट के मुताबिक नोएडा में गायब परिवार की संख्या 3,205 है। वहीं ग्रेटर नोएडा में गायब परिवार की संख्या 486 हैं। बाकी परिवार जिले के अन्य स्थानों से गायब हुए हैं। जिनका ढूंढ पाना मुश्किल हो गया है।

कोरोना महामारी भी एक कारण
अधिकारियों का यह भी कहना है कि कोरोना महामारी के दौरान काफी लोग जिले से चले गए थे। काफी परिवारों ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा से पलायन कर दिया था। जिसकी वजह से कुछ प्रतिशत लोग गायब हो सकते हैं। अब ऐसे में इनको ढूंढ पाना आसान नहीं होगा। क्योंकि इन लोगों के वर्तमान पते के बारे में स्वास्थ्य विभाग को कोई जानकारी नहीं है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.