नोएडा से पंखुड़ी पाठक और पवन शर्मा समेत 9 नेता करेंगे मतदान

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव : नोएडा से पंखुड़ी पाठक और पवन शर्मा समेत 9 नेता करेंगे मतदान

नोएडा से पंखुड़ी पाठक और पवन शर्मा समेत 9 नेता करेंगे मतदान

Tricity Today | पंखुड़ी पाठक और पवन शर्मा

Noida/Delhi : उत्तर प्रदेश कांग्रेस की आधिकारिक कमेटी के सदस्यों की सूची जारी कर दी गई है। इस सूची में नोएडा से 9 पीसीसी सदस्यों को शामिल किया गया है। यह 9 लोग कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष को चुनने के लिए वोट डालेंगे। मतलब, यह लोग मतदान करेंगे। इन्हीं सदस्यों में से उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों का चयन किया जाएगा। यह जानकारी उत्तर प्रदेश कांग्रेस के सदस्य और गौतमबुद्ध नगर के प्रवक्ता पवन शर्मा ने दी है।

नोएडा से ये 9 सदस्य करेंगे वोटिंग
पवन शर्मा ने बताया कि इन 9 सदस्यों में नोएडा विधानसभा क्षेत्र की पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी पंखुरी पाठक, पूर्व महानगर अध्यक्ष मुकेश यादव, पूर्व प्रवक्ता पवन शर्मा, महानगर अध्यक्ष रामकुमार तंवर, चरण सिंह यादव, फिरे सिंह नागर, उषा देवी, सोनू प्रधान और रिजवान चौधरी शामिल हैं। इन सभी सदस्यों को मतदान करने के लिए क्यूआर कोड वाला परिचय पत्र जारी किया जाएगा। जिसके आधर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव में वोट डाले जाएंगे।

शशि थरूर और मल्लिकार्जुन खड़गे हैं उम्मीदवार
आपको बता दें कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष का चुनाव चल रहा है। जिसमें दो दिग्गज नेता शशि थरूर और विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे आमने-सामने हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गया है। दरअसल, पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को सोनिया गांधी और राहुल गांधी का खेमा अपना उम्मीदवार बनाना चाहता था। ऐन वक्त पर अशोक गहलोत ने चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया। इसके बाद मल्लिकार्जुन खड़गे को आगे बढ़ाया गया है। दूसरी ओर शशि थरूर मैदान में हैं। मौजूदा परिस्थितियों के हिसाब से शशि थरूर का पलड़ा भारी नजर आ रहा है।

19 अक्टूबर को होंगे परिणाम घोषित
आपको बता दें कि आगामी 17 अक्टूबर को कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए मतदान होगा। उससे अगले दिन 19 अक्टूबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे। नामांकन की प्रक्रिया 24 सितंबर से शुरू हुई थी और 30 सितंबर को समाप्त हुई थी। नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख 8 अक्टूबर है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.