पुलिस कंट्रोल रूम के पास दो बच्चों को मारी टक्कर, हालत गंभीर

नोएडा में तेज रफ्तार कार का कहर : पुलिस कंट्रोल रूम के पास दो बच्चों को मारी टक्कर, हालत गंभीर

पुलिस कंट्रोल रूम के पास दो बच्चों को मारी टक्कर, हालत गंभीर

Tricity Today | तेज रफ्तार कार का कहर

Noida News : नोएडा के थाना फेस 1 क्षेत्र में रविवार को सेक्टर 14ए स्थित नोएडा पुलिस कंट्रोल रूम के पास एक तेज रफ्तार अर्बन क्रूजर कार ने दो बच्चों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बच्चें गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने दोनों बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया है। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में पुलिसकर्मी गाड़ी के नीचे फंसे बच्चे को निकालते हुए दिख रहे हैं। 

सड़क पार करते हुए हादसा 
जानकारी के मुताबिक रविवार को दो 15 वर्षीय बच्चे सेक्टर 14ए स्थित पुलिस कंट्रोल रूम के पास सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार अर्बन क्रूजर गाड़ी ने दोनों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के समय मौके पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात थे। उन्होंने गंभीर रूप से घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया है। 

बुजुर्ग शख्स कर रहे थे कार ड्राइव 
इस संबंध में थाना फेस 1 प्रभारी का कहना है कि हादसे में घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार को कब्जे में लिया गया है। उन्होंने बताया कि कार को कोई बुजुर्ग ड्राइव कर रहे थे। फिलहाल घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.