सड़क पार करते हुए किशोरी को वाहन ने टक्कर मारी, साइकिल सवार की मौत

Road Accident: सड़क पार करते हुए किशोरी को वाहन ने टक्कर मारी, साइकिल सवार की मौत

सड़क पार करते हुए किशोरी को वाहन ने टक्कर मारी, साइकिल सवार की मौत

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

गौतमबुद्ध नगर में बुधवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की जान चली गई। एक व्यक्ति को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसका इलाज चल रहा है। सभी मामलों में अज्ञात वाहन चालक शामिल थे। पुलिस मामलों की छानबीन कर उचित कार्रवाई कर रही है। 

पुलिस प्रवक्ता ने इस बारे में मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि महामाया फ्लाई ओवर के पास साइकिल से जा रहे राम अवतार शर्मा को एक अज्ञात टेंपो चालक ने टक्कर मार दी। शर्मा को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। परंतु डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

प्रवक्ता ने बताया कि महामाया फ्लाई ओवर के पास हुए एक अन्य सड़क हादसे में अज्ञात वाहन चालक ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। व्यक्ति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल व्यक्ति के परिजनों ने मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है। पुलिस अज्ञात वाहन और चालक का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

प्रवक्ता ने आगे कहा कि, नोएडा एक्सप्रेस-वे पर बुधवार रात को सड़क पार करते समय एक अज्ञात वाहन ने एक किशोरी (15) को टक्कर मार दी। घटना में किशोरी की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। सभी मामलों में पुलिस जांच कर रही है। अज्ञात वाहनों का जल्द पता लगा लिया जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.