शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का लालच देकर बनाया शिकार, अमेरिका से जुड़ा है कनेक्शन

नोएडा में महिला से 70 लाख रुपये ठगे : शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का लालच देकर बनाया शिकार, अमेरिका से जुड़ा है कनेक्शन

शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का लालच देकर बनाया शिकार, अमेरिका से जुड़ा है कनेक्शन

Google Image | Symbolic Image

Noida News : साइबर ठगों ने नोएडा में रहने वाली एक महिला से शेयर मार्केट में निवेश का लालच देकर करीब 70 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने कई किस्तों में महिला से पैसा ट्रांसफर कराया है। पीड़िता ने नोएडा साइबर क्राइम थाने में मामले की शिकायत की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

पहले वॉट्सऐप ग्रुप से जोड़ा 
पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-27 में रहने वाली सुदेश ने बताया कि गत अप्रैल माह में मीना, विजय शर्मा और करण मेहरा ने उससे वॉट्सऐप पर संपर्क किया। तीनों ने शिकायतकर्ता से शेयर ट्रेडिंग की जानकारी देने को कहा। इसके बाद जालसाजों ने महिला से वॉट्सऐप ग्रुप जॉइन करने को कहा, जहां भारतीय और अमेरिकी शेयर मार्केट में निवेश के अवसरों की जानकारी मिल सकती है। फिर जालसाज ने महिला से शेयर, ट्रेडिंग और निवेश के बारे में बात की। व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के बाद महिला को हर दिन शेयर और ट्रेड के बारे में जानकारी मिलने लगी। इसके बाद आरोपियों ने महिला को मोटे मुनाफे का झांसा देकर उनसे 70 लाख रुपये निवेश करा लिये। पीड़िता ने जब पैसे निकालने की कोशिश की तो रकम नहीं निकली।

25 लाख रुपये कमीशन मांगने पर उड़े होश 
महिला ने बताया कि आरोपियों ने पैसा निकालने के लिए उनसे 25 लाख रुपये का कमीशन मांगा। पीड़िता ने लाभ की रकम से ही कमीशन काटने को कहा। इसके बाद आरोपियों ने उसे व्हाट्सएप ग्रुप से हटा दिया। बाद में उन्हें पता चला कि ग्रुप से जुड़े 100 लोग भी धोखधड़ी गिरोह के सदस्य हैं, जो मुनाफे के स्क्रीनशॉट साझा कर रहे थे ताकि सुदेश को निवेश करने के लिए धोखा दिया जा सके।

पुलिस का बयान 
इस संबंध में पुलिस का कहना है कि महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। पैसा विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर किया गया है। सभी खातों की जांच की जा रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.