एबीवीपी ने चलाया सदस्यता अभियान, 2 लाख विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

नोएडा : एबीवीपी ने चलाया सदस्यता अभियान, 2 लाख विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

एबीवीपी ने चलाया सदस्यता अभियान, 2 लाख विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

Tricity Today | 2 लाख विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

Noida News : एबीवीपी के मेरठ प्रांत की ओर से सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत नोएडा के सभी शैक्षणिक संस्थानों में परिषद की सदस्यता को लेकर सदस्यों के माध्यम से अभियान चलाया जा रहा है।

2 लाख विद्यार्थियों को परिषद से जोड़ने का लक्ष्य
एबीवीपी की प्रांत सह छात्रा प्रमुख भावना राठौड़ ने बताया कि मेरठ प्रांत से 2 लाख विद्यार्थियों को परिषद से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। परिषद के कार्यकर्ता सभी शैक्षणिक संस्थानों में विद्यार्थियों से संवाद स्थापित कर और सदस्यता कैंप लगाकर विद्यार्थियों को परिषद से जुड़ने का आग्रह कर रहे हैं। जिसमें अधिक से अधिक विद्यार्थी एबीवीपी से जुड़ रहे हैं।

500 से अधिक कार्यकर्ता अभियान में लगे
भावना राठौड़ ने बताया कि इस अभियान में 500 से अधिक कार्यकर्ता लगे हुए हैं। विद्यार्थी परिषद की सदस्यता अभियान में विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षकों को भी जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। विद्यार्थी परिषद 33 लाख सदस्यों के साथ विश्व का सबसे बड़ा विद्यार्थी संगठन है। प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी विद्यार्थियों को परिषद से जोड़ने के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया गया है। 

सदस्यता शुल्क केवल 5 रुपए
कोविड-19 संक्रमण के कारण पिछले वर्ष परिषद की सदस्यता ऑनलाइन की गई थी। इस सदस्यता शुल्क पांच रुपए लेकर सदस्य बनाए जा रहे हैं। परिषद् के सदस्य बनकर विद्यार्थी जहां शैक्षणिक परिसरों में व्याप्त विभिन्न समस्याओं, भ्रष्टाचार, अनाचार आदि के विरुद्ध छात्र-शक्ति के स्वर को अभिव्यक्ति प्रदान कर सकते हैं, वहीं समाज में ऊंच-नीच, अस्पृश्यता, अमीरी-गरीबी जैसे भावों को मिटाकर एक समरस समाज के निर्माण में सहभागी भी बन सकते हैं।

विद्यार्थी परिषद के एसएफडी आयाम के साथ विद्यार्थी जहां जन, जल, जंगल, जमीन और जानवर इनके संरक्षण एवं संवर्धन के साथ ही विभिन्न पर्यावरणीय मुद्दों पर कार्य कर सकते हैं। वहीं परिषद के एसएफएस आयाम के साथ समाज के वंचित ओर पीड़ितों की सहायता भी कर सकते हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात तो यह है कि विद्यार्थी स्वयं को भारतीय आदर्शों और संवैधानिक मूल्यों से परिपूर्ण एक अच्छा नागरिक बना सकते हैं। 

"एबीवीपी से छात्रों को मिलती है आवाज बुलंद करने की ताकत"
इस अवसर पर जिला सदस्यता सह प्रमुख विनय सिंह ने कहा कि एबीवीपी छात्रों को अपनी आवाज बुलंद करने की ताकत प्रदान करती है। यही एक संगठन है जो हर परिस्थितियों में छात्रों को मदद करने में आगे आता है। इस कोरोना काल में मिशन आरोग्य रक्षक, मिशन संजीवनी, मिशन तिरंगा आदि अभियान चलाकर समाजहित में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने सकारात्मकता फैलाने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन का सदस्य बनना भी गर्व की बात है। छात्र, छात्रा एवं शिक्षक ही इसकी सदस्यता ले सकते हैं। छात्र सदस्य बनकर अपना व्यक्तित्व एवं बौद्धिक विकास कर सकते हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.