नोएडा-दिल्ली में दिनभर खिलेगी धूप, 8 सालों बाद दिसंबर के मौसम में इतनी गर्माहट

Delhi Noida Weather Update : नोएडा-दिल्ली में दिनभर खिलेगी धूप, 8 सालों बाद दिसंबर के मौसम में इतनी गर्माहट

नोएडा-दिल्ली में दिनभर खिलेगी धूप, 8 सालों बाद दिसंबर के मौसम में इतनी गर्माहट

Google Image | symbolic Image

Noida News (ज्योति नैन)  : दिसंबर का महीना आधा गुजर चुका है। दिल्ली में अभी तक ज्यादा ठंड नहीं पड़ी है। दिसंबर महीने में भी लोगों को गर्मी का अहसास हो रहा है। सिर्फ सुबह शाम की ठंड देखने को मिल रही है। दिल्ली में लगभग 8 साल के बाद दिसंबर में ऐसा मौसम देखने को मिला है। इसके साथ आज के मौसम में भी शुष्कता देखी जा रही  है। आज भी खिलखिलाती हुई धूप ने सर्दियों में चार-चाँद लगा दिए। 

शनिवार का मौसम का हाल
मौसम विभाग के अनुसार आज शनिवार 16 दिसंबर को नोएडा मे मौसम शुष्क रहेगा। देश के कई इलाकों मे आज भी कोहरा छाया हुआ है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार, बारिश की कोई संभावना नहीं है। साथ ही 17 और 18 दिसंबर को भी यहां पर मौसम के शुष्क बने रहने की संभावना है, लेकिन एक दो जगहों पर हल्के से मध्यम कोहरा रह सकता है। 21 दिसंबर तक इसी तरह का मौसम रहने के आसार हैं।

आज का एक्यूआई
दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण कम ना होने की कसम खा ली है। बढ़ते प्रदूषण ने लोगों को परेशान कर दिया है। प्रदूषण के कारण लोगों की सेहत और निजी कामों पर असर पड़ रहा है। लोग खराब हवा में सांस लेने को मजबूर हैं। पिछले कुछ दिनों के मुकाबले दिल्ली एनसीआर में वायु गुणवत्ता में हल्का सुधार हुआ है। केंद्रिय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार शनिवार को फरीदाबाद में 297, गुरुग्राम में 274, गाजियाबाद में 294, नोएडा में 299 एक्यूआई दर्ज किया गया।

21 दिसंबर तक सर्द मौसम 
स्काईमेट के अनुसार दिल्ली में 21 दिसंबर मौसम में शुष्कता बनी रहेगी। दिसंबर में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. मौसम विभाग की माने तो आने वाले 5 दिन तक मौसम इसी तरह का बना रहेगा। सुबह के समय हल्का कोहरा रह सकता है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.