गौतमबुद्ध नगर के एसीएमओ का तबादला, कानपुर नगर के सीएमओ बनाए गए, 11 अफसर बदले गए

BIG BREAKING : गौतमबुद्ध नगर के एसीएमओ का तबादला, कानपुर नगर के सीएमओ बनाए गए, 11 अफसर बदले गए

गौतमबुद्ध नगर के एसीएमओ का तबादला, कानपुर नगर के सीएमओ बनाए गए, 11 अफसर बदले गए

Tricity Today | BIG BREAKING

कोरोनावायरस के संकट पर पार पाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। अब इसी सिलसिले में गौतमबुद्ध नगर के अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर नेपाल सिंह का तबादला कानपुर नगर कर दिया गया है। उन्हें वहां बतौर मुख्य चिकित्सा अधिकारी तैनात किया गया है। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के सबसे तीन बुरी तरह प्रभावित जिलों में कानपुर नगर भी शामिल है। ऐसे क्राइसिस पीरियड में डॉक्टर नेपाल सिंह पर सरकार ने बड़ा भरोसा जताया है। इसके अलावा राज्य में शनिवार की देर शाम 11:00 सीनियर हेल्थ ऑफिसर का तबादला किया गया है।

शासन से मिली जानकारी के मुताबिक एटा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अरविंद कुमार को मैनपुरी जिला अस्पताल का मुख्य चिकित्सा अधीक्षक बनाकर भेजा गया है। आगरा के अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ उमेश कुमार त्रिपाठी को एटा का मुख्य चिकित्सा अधिकारी नियुक्त किया गया है। गोंडा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अजय सिंह गौतम को चंदौली अस्पताल में वरिष्ठ परामर्शदाता के पद पर स्थानांतरित कर दिया गया है। भदोही के अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राधेश्याम केसरी को गोंडा का मुख्य चिकित्सा अधिकारी नियुक्त किया गया है। 

सिद्धार्थ नगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ इंद्र विजय विश्वकर्मा का तबादला संत कबीर नगर में बतौर मुख्य चिकित्सा अधिकारी किया गया है। मथुरा जिला चिकित्सालय में वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ संदीप चौधरी को सिद्धार्थनगर का मुख्य चिकित्सा अधिकारी बना कर भेजा गया है। संत कबीर नगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ हरगोविंद सिंह को अयोध्या जिला अस्पताल भेज दिया गया है। इटावा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एनएस तोमर का तबादला चित्रकूट और बांदा मंडल में बतौर संयुक्त निदेशक किया गया है। एटा के अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर भगवान दास का तबादला इटावा कर दिया गया है। उन्हें इटावा का मुख्य चिकित्सा अधिकारी नियुक्त किया गया है। 

कानपुर नगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अनिल कुमार मिश्रा को देवीपाटन गोंडा मंडल का संयुक्त निदेशक बनाकर भेजा दया है। गौतमबुद्ध नगर के अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर नेपाल सिंह को उनकी जगह कानपुर नगर का मुख्य चिकित्सा अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.