अपर पुलिस आयुक्त भारती सिंह को 'नारी शक्ति सम्मान' से किया सम्मानित, महिला उन्नति संस्था ने चलाया खास अभियान

नोएडा : अपर पुलिस आयुक्त भारती सिंह को 'नारी शक्ति सम्मान' से किया सम्मानित, महिला उन्नति संस्था ने चलाया खास अभियान

अपर पुलिस आयुक्त भारती सिंह को 'नारी शक्ति सम्मान' से किया सम्मानित, महिला उन्नति संस्था ने चलाया खास अभियान

Tricity Today | अपर पुलिस आयुक्त भारती सिंह को 'नारी शक्ति सम्मान' से किया सम्मानित

Noida News : नारी शक्ति को समर्पित नवरात्र के अवसर पर महिला उन्नति संस्था द्वारा चलाए जा रहे 9 दिवसीय महिला जागरूकता एवं सम्मान कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को संगठन के सदस्यों ने गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट के अपर पुलिस आयुक्त भारती सिंह को जनपद में "महिला सशक्तिकरण" हेतु किए जा रहे अथक प्रयासों के लिए "नारी शक्ति सम्मान" देकर सम्मानित किया।

गौतमबुद्ध नगर थानों में महिला हेल्प डेस्क
इस अवसर पर अपर पुलिस आयुक्त भारती सिंह ने महिला सुरक्षा सम्मान और स्वावलंबन के प्रति गौतमबुद्ध नगर पुलिस की प्रतिबद्धता को जताते हुए कहा कि मिशन शक्ति के तहत महिला सशक्तिकरण के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा हर सम्भव कदम उठाए जा रहे हैं। थानों में महिला हेल्प डेस्क की शुरुआत होने से अब महिलाएं निसंकोच अपनी शिकायत दर्ज करा रही है, जिनका शीघ्रता से निपटारा किया जा रहा है।

डायल 112 गौतमबुद्ध नगर नंबर-1
इस दौरान भारती सिंह ने कहा कि कॉल 112 का पूरे उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल करना इस बात का सबूत है कि गौतमबुद्ध नगर पुलिस लोगों की सेवा के लिए सदैव ततपर है। इस दौरान डॉ.राहुल वर्मा, रणवीर चौधरी, बबिता भाटी, डॉ.ओमवीर बघेल और अनिल भाटी आदि अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.