Tricity Today | Symbolic Image
Noida News : लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) के बीच पश्चिमी उत्तर प्रदेश से जुड़ी बड़ी खबर है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज दोपहर मुरादाबाद आ रहे हैं। उन्होंने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के चार मंडलों में ठाकुर बिरादरी के विधायकों को मुरादाबाद तलब किया है। करीब तीन बजे इन विधायकों के साथ बैठक करेंगे। दरअसल, राजपूत समाज भारतीय जनता पार्टी के टिकट बंटवारे से आहत है। जगह-जगह लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। भाजपा के उम्मीदवारों का बहिष्कार किया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी में उच्च पदस्थ सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक, इंटेलिजेंस ने गृह मंत्री को रिपोर्ट सौंपी है। जिसमें बताया गया है कि बड़े पैमाने पर राजपूत समाज भाजपा को वोट नहीं देगा।पूरे वेस्ट यूपी में केवल एक राजपूत उम्मीदवारगौतम बुद्ध नगर में लोकसभा चुनाव : भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर महेश शर्मा ने किया नामांकन, विपक्ष पर जमकर साधा निशाना, कहा- डर से प्रत्याशी बदला। @dr_maheshsharma @BJP4UP #LokSabhaElections2024 #Noida pic.twitter.com/MSRrzLQzpP
— Tricity Today (@tricitytoday) April 3, 2024