डॉ.महेश शर्मा को जितवाने आएंगे अमित शाह, सात लाख वोटों से जीत का टारगेट

गौतमबुद्ध नगर लोकसभा : डॉ.महेश शर्मा को जितवाने आएंगे अमित शाह, सात लाख वोटों से जीत का टारगेट

डॉ.महेश शर्मा को जितवाने आएंगे अमित शाह, सात लाख वोटों से जीत का टारगेट

Tricity Today | डॉ.महेश शर्मा और अमित शाह

Noida News : गृहमंत्री अमित शाह आगामी 13 अप्रैल को गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट से प्रत्याशी डॉक्टर महेश शर्मा के पक्ष में लोगों से वोट मांगने के लिए नोएडा आएंगे। वह यहां पर एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। इसके मद्देनजर बुधवार को नोएडा भाजपा ने कैलाश सभागार सेक्टर-27 में बैठक की। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा के मद्देनजर नोएडा पुलिस ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी है।

नोएडा हॉट में आयोजित होगी जनसभा 
महानगर मनोज गुप्ता ने बताया कि आगामी 13 अप्रैल को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नोएडा आएंगे। नोएडा हॉट में आयोजित एक जनसभा को वह संबोधित करेंगे। जिसका समय शाम 5 बजे रखा गया है। रैली में हजारों की संख्या में लोगों की आने की संभावना है। डॉक्टर महेश शर्मा ने अपना प्रचार अभियान तेज कर दिया है। वह ग्रामीण क्षेत्र, कस्बा, सोसाइटी और सेक्टरों में जा रहे हैं। उनके साथ-साथ कार्यकर्ता भी चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। अबकी बार जीत का अंतर सात लाख से ज्यादा करना है। इस लक्ष्य को लेकर वे लोग मतदाताओं के बीच में जा रहे हैं।
यह रहें मौजूद
बैठक में लोकसभा प्रभारी अनिल शिशोदिया, विधानसभा प्रभारी मीनाक्षी बराला, महामंत्री उमेश त्यागी, गणेश जाटव, उपाध्यक्ष मनीष शर्मा, गिरजा सिंह, मुकेश चौहान, धर्मेंद्र गुप्ता, विनोद शर्मा, गिरीश कोटनाला, युद्धवीर चौहान, तन्मय शंकर, एस पी चमोली, प्रमोद बेहाल, अमरीश त्यागी, मंडल अध्यक्ष गोपाल गौड़, कल्लू सिंह, लोकेश कश्यप, पंकज झा, प्रदीप चौहान, सत्य नारायण महावर, उमेश यादव, शारदा चतुर्वेदी, ओमवीर अवाना, डॉ.प्रसेनजित मैत्र, राम निवास यादव, अहसान, ख़ान, प्रज्ञा पाठक, हर्ष चतुर्वेदी, पूनम सिंह, ओम यादव, सचिन अम्बवता, अजय गौतम, गौतम शर्मा, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.