नोएडा में लाश के पास सोता रहा दोस्त, 5 घंटे बाद पता चला तो मच गई चीख-पुकार

एमिटी यूनिवर्सिटी के छात्र की मौत : नोएडा में लाश के पास सोता रहा दोस्त, 5 घंटे बाद पता चला तो मच गई चीख-पुकार

नोएडा में लाश के पास सोता रहा दोस्त, 5 घंटे बाद पता चला तो मच गई चीख-पुकार

Google Image | Symbolic Image

Noida News : नोएडा के सेक्टर 126 क्षेत्र स्थित होम केयर लिविंग पीजी में एक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। छात्र एमिटी यूनिवर्सिटी से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की पढ़ाई कर रहा था। वह एमएससी प्रथम वर्ष का छात्र था। फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले छात्र की तबीयत अचानक खराब हो गई थी।

ये है पूरा मामला
पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-126 में होम केयर लिविंग पीजी है। यहां आदर्श कुमार के दोस्त श्याम प्रसाद ने दो सीटर कमरा ले रखा है। आदर्श अक्सर श्याम के कमरे में पढ़ने आता था। कई बार वह यहीं रुका और शाम को घर वापस चला गया। बुधवार को आदर्श ने एमिटी में क्लास अटेंड की और शाम को श्याम के कमरे पर आया। दोनों की बातें होने के बाद आदर्श सो गया। गुरुवार सुबह 9 बजे श्याम को एक असाइनमेंट पर जाना था। इसलिए वह सुबह करीब 9 बजे घर से निकल गया। श्याम ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसके पास कमरे की एक ही चाबी थी इसलिए वह उसे ले गया है। कमरे में ताला नहीं लगा था। साथ ही उसका दूसरा रूम मेट पहले ही बाहर था। गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे श्याम वापस आया। उस वक्त भी आदर्श सो रहा था।

जगाने की कोशिश करने पर दोस्त की मौत का चला पता 
श्याम थका हुआ था इसलिए वह भी बगल वाले बिस्तर पर सो गया। शाम को श्याम का दूसरा रूममेट हर्ष जैन आया। तभी श्याम ने आदर्श को उठाने की कोशिश की। जैसे ही उसने श्याम को पलटा तो वह बेहोश था। श्याम ने इसकी जानकारी केयरटेकर को दी। इसके बाद एंबुलेंस को सूचना दी गई। प्रारंभिक जांच में पता चला कि श्याम को मरे करीब 4 से 5 घंटे हो गए थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी।

मृतक छात्र के पिता हैं सेना से रिटायर्ड 
आदर्श के पिता अखिलेश सेना से सेवानिवृत्त हैं और वर्तमान में आरबीआई में कार्यरत हैं। दो दिन पहले आदर्श की तबीयत खराब हो गई थी। उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल में दिखाया गया। इसके बाद उनकी सेहत में सुधार हुआ। पुलिस ने श्याम के बयान के अनुसार सीसीटीवी फुटेज की जांच की। जिसमें पुलिस को कोई संदिग्ध नहीं मिला। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण पता नहीं चल सका है। बिसरा सुरक्षित कर लिया गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.