बिल्डर शाहदरा गांव में किसानों की जमीन छोड़ दे नहीं तो...

नोएडा में किसान यूनियन का ऐलान : बिल्डर शाहदरा गांव में किसानों की जमीन छोड़ दे नहीं तो...

बिल्डर शाहदरा गांव में किसानों की जमीन छोड़ दे नहीं तो...

Tricity Today | नोएडा में किसान यूनियन का ऐलान

Noida News : भारतीय किसान यूनियन (बलराज) के नेतृत्व में किसानों का अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन ग्राम शाहदरा सेक्टर-142 में ग्रुप 108  के खिलाफ चल रहा है। धरने को 8 दिन हो गए हैं, लेकिन आज तक प्रशासन ने किसानों की कोई सुध नहीं ली है। जिससे प्रशासन के खिलाफ किसानों में रोष व्याप्त है। किसान यूनियन ने शुक्रवार को नोएडा मीडिया क्लब में पत्रकारों से वार्ता के दौरान यह जानकारी दी है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी ने कहा, "ग्राम शाहदरा के किसान जगत सिंह की 4 बीघा जमीन पर कब्जा कर रखा है। जबकि किसान ने जमीन का आज तक मुआवजा नहीं उठाया है। किसान की जमीन पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने स्टे दे रखा है। किसान की जमीन पर प्राधिकरण की मिलीभगत से कब्जा किया है।" भारतीय किसान यूनियन (बलराज) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी ने आगे कहा, "नोएडा प्राधिकरण ने विकास के नाम पर 'अरजेसीं क्लोज' लगाकर किसानों की जमीनों का अधिग्रहण किया और भारी मुनाफा हासिल किया है। बिल्डरों को किसानों की जमीन दे दी गई हैं। किसानो को किसानी से वंचित कर दिया है।"

बलराज भाटी ने आगे कहा, "भूमि अधिग्रहण करते समय किसानों सें किये गए वादे फुस्स हो गए हैं। किसानों की पुरानी आबादियों को तोड़कर हमारे परिवारों को बर्बाद कर दिया है। पहले गांव की आबादी कम थी। आज परिवार बढ़ गये हैं तो किसान अपनी जमीन पर मकान दुकान बनाते हैं या मकान बनाते हैं, अथॉरिटी अवैध बताती है। जमीन किसान की है। जबरदस्ती सरकार और प्राधिकरण छीन रहे हैं। किसान अपनी समस्या उठाते हैं तो प्रशासन डरा धमका कर दबाता है। भारतीय किसान यूनियन (बलराज) किसानों की आवाज को दबने नहीं देगी।"

बलराज भाटी ने प्रेस वार्ता करके ऐलान किया है कि शहदरा सेक्टर-142 में चल रहा अनिश्चितकालीन किसानों का धरना ऐतिहासिक धरना होगा। जिसमें देश के ढाई सौ संगठन हिस्सा लेगें। जो एमएसपी गारन्टी किसान मोर्चा मिलकर बना था, उसका हिस्सा भारतीय किसान यूनियन बलराज है। यदि प्रशासन ने बिल्डर ने 20 जुलाई तक कब्जा नहीं हटाया तो 21 जुलाई को भारतीय किसान यूनियन बलराज ग्रुप जमीन को कब्जा मुक्त करेगा।

इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष (महिला मोर्चा) रेखा सिवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीर सिंह भाटी, राष्ट्रीय महासचिव शौकत अली चेची, प्रदेश अध्यक्ष हातम सिंह भाटी, प्रदेश उपाध्यक्ष सचिन शर्मा, प्रदेश सचिव श्रीपाल भाटी, जिला अध्यक्ष रामवीर भाटी, जिला अध्यक्ष मंसूरी, जिलाध्यक्ष राशिद अली, जिला उपाध्यक्ष उधम भाटी, वीर सिंह प्रधान, जगत सिंह भाटी, भंवर भाटी, नवल खारी और पीतम खारी मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.