एक और अथॉरिटी कर रही कार्रवाई तो दूसरी तरफ स्कूली बच्चों ने....

नोएडा में प्लास्टिक पर डबल अटैक : एक और अथॉरिटी कर रही कार्रवाई तो दूसरी तरफ स्कूली बच्चों ने....

एक और अथॉरिटी कर रही कार्रवाई तो दूसरी तरफ स्कूली बच्चों ने....

Tricity Today | Say No To Plastic

Noida News : पिछले 2 वर्षों के दौरान स्वच्छ भारत अभियान के तहत नोएडा शहर में बड़ी कामयाबी हासिल की है। इस साल स्वच्छता अभियान को और बेहतर बनाने के लिए काम चल रहा है। शहर में प्लास्टिक वेस्ट पर दोहरा हमला किया जा रहा है। एक तरफ अथॉरिटी का पूरा अमला बाजारों में प्लास्टिक के इस्तेमाल को रोकने में जुटा है तो दूसरी तरफ शहर के स्कूली बच्चे आम आदमी को जागरूक कर रहे हैं। इसी सिलसिले में बुधवार को शहर के कई हिस्सों में जागरूकता अभियान चलाए गए हैं।



स्कूली बच्चों ने चलाई 'एंटी प्लास्टिक ड्राइव'
नोएडा अथॉरिटी के प्रधान महाप्रबंधक राजीव त्यागी ने बताया शहर में दोहरी रणनीति बनाकर प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा, "एक तरफ हम इंफोर्समेंट कर रहे हैं। शहर के बाजारों, मॉल और दुकानदारों के यहां प्लास्टिक का इस्तेमाल रोकने के लिए छापामारी की जा रही है। जो लोग गलत प्लास्टिक का उपयोग कर रहे हैं, उन पर जुर्माना भी लगाया जाएगा। दूसरी तरफ जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। पिछले दिनों नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को जागरूक किया गया था। नेटफ्लिक्स की मशहूर सीरीज मनी हाईएस्ट की तर्ज पर नोएडा शहर में प्लास्टिक हाईएस्ट गैंग सड़कों पर उतरा था। अब स्कूली बच्चे शहर के लोगों को जागरूक कर रहे हैं। बुधवार को इसी सिलसिले में पहले सेक्टर-44 और फिर सेक्टर-93 गेझा गांव में बच्चों ने एंटी प्लास्टिक ड्राइव चलाई है। बच्चे सार्वजनिक स्थानों पर बैनर, पोस्टर और तख्तियां लेकर खड़े होते हैं। प्लास्टिक से पर्यावरण, मानव व पशुओं को होने वाले नुकसान की जानकारी दे रहे हैं।"



शहर को साफ रखना हम सबकी जिम्मेदारी : राजीव
प्रधान महाप्रबंधक राजीव त्यागी ने कहा, "शहर को साफ रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। इसके लिए सभी लोग जवाबदेह हैं। पिछले 2 वर्षों के दौरान स्वच्छ भारत अभियान में हमारे शहर ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। इस साल और बेहतर पोजीशन हासिल करने की कोशिश की जा रही है। इसके लिए हर आम और खास के सहयोग की जरूरत है। प्लास्टिक का उपयोग हमारे शहरों के आधारभूत ढांचे के लिए सबसे बड़ा खतरा है। दूसरी ओर पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचा रहा है। हमारे और पशु-पक्षियों के स्वास्थ्य पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। लिहाजा, प्लास्टिक का उपयोग करने से बचें। कपड़े से बने थैलों का उपयोग करें। शहर के लोगों को नोएडा अथॉरिटी कपड़े के थैले मुहैया करवा रही है। जल्दी एक लाख थैले शहर में आम आदमी को बांटे जाएंगे।"

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.