15 वर्षीय छात्रा से छेड़छाड़, मैनेजर गिरफ्तार

नोएडा के गुरुकुल में फिर दहला देने वाली घटना : 15 वर्षीय छात्रा से छेड़छाड़, मैनेजर गिरफ्तार

15 वर्षीय छात्रा से छेड़छाड़, मैनेजर गिरफ्तार

Google Image | Symbolic Image

Noida News : नोएडा के सेक्टर-113 में स्थित एक गुरुकुल में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक 15 वर्षीय छात्रा के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि गुरुकुल के मैनेजर ने इस नाबालिग छात्रा के साथ अश्लील हरकतें की हैं। आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले इसी गुरुकुल में एक छात्रा की मौत हुई थी। 

क्या है पूरा मामला 
पुलिस के अनुसार, पीड़िता कक्षा नौ की छात्रा है और वह मूल रूप से किसी अन्य जिले की रहने वाली है। छात्रा के पिता का आरोप है कि आरोपी मैनेजर ने उनकी बेटी के साथ कई बार अनुचित व्यवहार किया। जब लड़की ने विरोध किया, तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़िता के परिजन थाने पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया और देर रात आरोपी मैनेजर नरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया।

दूसरे छात्रों से भी होगी पूछताछ 
इस मामले में एक चौंकाने वाला तथ्य यह भी सामने आया है कि आरोपी मैनेजर बच्चों को पढ़ाने का काम भी करता था। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है और स्कूल प्रबंधन और अन्य छात्रों से भी जानकारी जुटाई जाएगी।

एक और महिला पर आरोप 
पीड़िता ने अस्पताल में भर्ती होने के दौरान अपनी आपबीती एक कागज पर लिखी, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें उसने एक अन्य महिला पर भी आरोप लगाया है। पीड़िता ने लिखा "ज्योति दी मुझे जबरदस्ती भैया जी के पास ले गई उन्होंने मेरे साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की पर में बच गई।"

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.