अनु त्यागी ने सांसद के खिलाफ दी शिकायत, कहा- मुझे डॉ. महेश शर्मा से खतरा, कई गंभीर आरोप लगाए, VIDEO

Shrikant Tyagi Issue : अनु त्यागी ने सांसद के खिलाफ दी शिकायत, कहा- मुझे डॉ. महेश शर्मा से खतरा, कई गंभीर आरोप लगाए, VIDEO

अनु त्यागी ने सांसद के खिलाफ दी शिकायत, कहा- मुझे डॉ. महेश शर्मा से खतरा, कई गंभीर आरोप लगाए, VIDEO

Tricity Today | अनु त्यागी

Noida News : श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु ने स्थानीय सांसद डॉ महेश शर्मा के खिलाफ कोतवाली में लिखित शिकायत दी है श्रीकांत त्यागी की पत्नी ने अपने पूरे परिवार को डॉ महेश शर्मा से खतरा बताया है उन्होंने एक वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जारी किया है। अनु त्यागी का कहना है कि सांसद के लोग माहौल को बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं। मैंने अपने परिवार की जान का खतरा बताते हुए डॉ महेश शर्मा के खिलाफ शिकायत दी है। लेकिन कुछ लोग इसको गलत तरीके से दिखाना चाहते हैं वह श्रीकांत त्यागी के बाद अब पूरे समाज के लिए षड्यंत्र रच रहे हैं।

"श्रीकांत त्यागी भी षड्यंत्र का शिकार हुए"
अनु त्यागी ने वीडियो जारी करते हुए कहा, "मैं अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए आप सभी लोगों से अनुरोध करती हूं कि कोई भी व्यक्ति किसी अफवाह में ना आए। जिस तरीके से गलत सूचना चल रही है। मैंने ऐसी कोई एप्लीकेशन नहीं दी है। मैंने आपको पहले ही बताया था कि मेरे पति श्रीकांत त्यागी भी षड्यंत्र का शिकार हुए हैं। एक वीडियो मैंने पहले भी आपको भेजी है। आप लोग किसी भी षड्यंत्र का शिकार ना हो।"

"डॉ.महेश शर्मा से मुझे खतरा"
उन्होंने आगे कहा, "यह भी एक षड्यंत्र का शिकार है, जो डॉक्टर महेश शर्मा के द्वारा रचाया जा रहा है। जो मैंने एप्लीकेशन दी है, वह सांसद के खिलाफ दी है। एप्लीकेशन में मैंने लिखा है कि मुझे सुरक्षा दी जाए और डॉक्टर महेश शर्मा से मुझे खतरा है। मैंने अपने समाज के किसी भी व्यक्ति के लिए कोई भी बात नहीं कही है।" उन्होंने अपील करते हुए कहा, "मैं आप सभी से हाथ जोड़कर बोलती हूं कि कुछ लोग हमारी एकता को तोडना चाहते हैं। ऐसे लोगों के चक्कर में ना आए। हमें एक साथ खड़े होकर लड़ाई लड़नी है।"

क्या है पूरा मामला
श्रीकांत त्यागी ने नोएडा के सेक्टर-93बी में स्थित ग्रैंड ओमेक्स हाउसिंग सोसाइटी में बालकनी को कवर किया गया था और बालकनी के आसपास काफी संख्या में पेड़-पौधे लगाए हुए थे। बीते 5 अगस्त को सोसाइटी में रहने वाली एक महिला ने वहां से एक पौधा उखाड़ दिया था। जिसके बाद श्रीकांत त्यागी मौके पर आ गया और महिला से पेड़ उखाड़ने वाली बात पर उलझ गया। इसी दौरान महिला ने कहा कि उसने अवैध कब्जा किया हुआ है। इसी बात को लेकर श्रीकांत त्यागी और महिला के बीच नोकझोंक बढ़ गई। श्रीकांत ने महिला के साथ बदसलूकी करते हुए धक्का दे दिया था। इस दौरान उसने महिला को गाली भी दी थी।

वीडियो वायरल हुई तो नेशनल स्तर तक पहुंचा मामला
इसका वीडियो वहां मौजूद कुछ लोगों ने बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसके बाद 5 अगस्त से लेकर अभी तक यह मामला राष्ट्रीय स्तर पर पहुंच चुका है। इस मामले के बाद श्रीकांत के खिलाफ गैंगस्टर और अन्य संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया। श्रीकांत को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 

क्या है त्यागी समाज की मांग
त्यागी समाज का आरोप है कि इस दौरान श्रीकांत त्यागी की बीवी अनु त्यागी का पुलिस ने मानसिक शोषण किया। पुलिस ने अवैध तरीके से अनु त्यागी को हिरासत में रखकर प्रताड़ित किया है। इसकी को लेकर नोएडा समेत पूरे देश त्यागी समाज में भारी रोष है। त्यागी समाज का आरोप है कि कुछ सत्ताधारी नेताओं के कहने पर त्यागी समाज की बहू का शोषण किया गया है। जिसको कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। त्यागी समाज का कहना है कि जिस प्रतिनिधि के कहने पर अनु त्यागी को प्रताड़ित किया गया है। उस प्रतिनिधि के खिलाफ एक्शन लिया जाए। इसके अलावा श्रीकांत त्यागी को जल्द से जल्द रिहा किया जाए।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.