वंतिका अग्रवाल के लिए अर्जुन पुरस्कार की सिफारिश, पीएम मोदी को लिखा पत्र

नोएडा में शतरंज की मास्टर : वंतिका अग्रवाल के लिए अर्जुन पुरस्कार की सिफारिश, पीएम मोदी को लिखा पत्र

वंतिका अग्रवाल के लिए अर्जुन पुरस्कार की सिफारिश, पीएम मोदी को लिखा पत्र

Tricity Today | वंतिका अग्रवाल

Noida News : वंतिका अग्रवाल ने हाल ही में चैस ओलिंपियाड 2024 में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने ने हाल ही में चैस ओलिंपियाड 2024 में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि के बाद अर्जुन पुरस्कार की सिफारिश के लिए एक पत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा गया है। यह पत्र नोएडा सेक्टर-27 के आरडब्लूए अध्यक्ष राजीव गर्ग द्वारा लिखा गया है।

शतरंज की नंबर वन खिलाड़ी 
पत्र में बताया गया है कि कुमारी वंतिका ने हाल ही में बुडापेस्ट में आयोजित विश्व शतरंज ओलंपियाड 2024 में व्यक्तिगत और टीम स्पर्धा दोनों में स्वर्ण पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। वंतिका वर्तमान में शतरंज की नंबर वन खिलाड़ी हैं और भारतीय महिला शतरंज टीम की सदस्य भी हैं।

20 से अधिक अंतरराष्ट्रीय पदक जीता
राजीव गर्ग ने बताया कि वंतिका ने अब तक 20 से अधिक अंतरराष्ट्रीय पदक और लगभग 10 राष्ट्रीय, एशियाई, राष्ट्रमंडल और ओलंपियाड पदक जीते हैं। इतना ही नहीं, 14 वर्ष की आयु में उन्हें शतरंज के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।

राष्ट्रीय अर्जुन पुरस्कार की मांग
पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि वंतिका की इन उपलब्धियों के लिए उन्हें पूर्व में भी प्रधानमंत्री द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा, हाल ही में ओलंपियाड में स्वर्ण पदक जीतने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और गौतमबुद्धनगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा ने भी उन्हें सम्मानित किया है। राजीव गर्ग ने अपने पत्र के माध्यम से प्रधानमंत्री से निवेदन किया है कि वंतिका की शतरंज के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धियों को देखते हुए उन्हें राष्ट्रीय अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जाए।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.