रोबो कार को चुनौतियां दे रहे ऑफ रोड हर्डिल,  ई-कार के साथ प्रतिभागी भी लगा रहे खूब जोर 

नोएडा में टेक्नोक्सियन विश्व कप : रोबो कार को चुनौतियां दे रहे ऑफ रोड हर्डिल, ई-कार के साथ प्रतिभागी भी लगा रहे खूब जोर 

रोबो कार को चुनौतियां दे रहे ऑफ रोड हर्डिल,  ई-कार के साथ प्रतिभागी भी लगा रहे खूब जोर 

Tricity Today | टेक्नोक्सियन विश्व कप

Noida News : ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर अजीबो-गरीब कारें तो आपने खूब दौड़ती देखी होंगी। इनमें कई बार काल पलटती दिखाई देती है, तो बार असंभव सी लगने वाली ऊंचाई को भी पार कर जाती है। दौड़ती हुई अचानक पलट जाए तो फिर से सीधी होकर दौड़ने लगती है। अगर आप भी ऐसे ही नजारे देखना चाहते हैं, तो नोएडा सेक्टर-21-ए स्थित इंडोर स्टेडियम इसके लिए तैयार है। 27 अगस्त तक चलने वाले टेक्नोक्सियन वर्ल्ड कप 2024 में आरसी इलेक्ट्रिक कार रेसिंग, फास्टेस्ट लाइन फालोअर के लिए अलग ही ट्रैक बनाया गया है। फोर बाई फोर की रोबो-कार आकर्षण का केंद्र 
42 देशों के करीब 50 हजार प्रतिभागियों में से करीब दो हजार से अधिक प्रतिभागी ऐसे हैं, जो अपने साथ रोबो-कार लेकर आए हैं। इनमें अधिकांश कार फोर बाई फोर के पैटर्न पर दौड़ने वाली हैं। तो कुछ कार सामान्य कारों की तरह आगे या पीछे के पहिये के दौड़ने से चलती हैं। ऑफ रोड की तर्ज पर बनाए गए ट्रेक पर दौड़ती ये कारें लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।

डिजाइन और संचालन के तरीके अलग 
रोबो-कार को बनाने के लिए सभी छात्रों ने अलग-अलग डिजाइन का प्रयोग किया है। कुछ कारों का संचालन रिमोट से किया जा रहा है, तो कुछ का संचालन मोबाइल से हो रहा है। कुछ कारों के पहिए छोटे हैं, तो कुछ में बड़े लगाए गए हैं। कई कार तो ऐसी हैं, जो एक ही जगह खड़े-खड़े 360 डिग्री पर घूूम रही हैं। कई कार ऐसी है तो दौड़ते हुए पलट जाए तो उल्टा होने की स्थिति में भी उतनी ही तेज चलती हैं, जैसी सीधा होने पर दौड़ती हैं।

छोटे पहियों के लिए बड़ी रुकावटें 
जिन रोबो-कार में छोटे पहिये हैं, उन्हें ट्रेक कपर बड़ी रुकावटों का सामना करना पड़ रहा है। कई कार ऐसी भी रहीं, जो इन बाधाओं को पार करने के बजाय इन्हें फंसकर रह गई। कई कारों के बड़े पहिये उनके लिए समस्या बने तो कई कारों का हल्का होना परेशानी का सबब बन गया। हालांकि कई कार ऐसी थीं, जिनमें खासा वजन था और वह बाधाओं को तेजी से पार करती दिखाई दीं।

पहिये से लेकर डिजाइन लुभा रहे दर्शकों को 
रोबो-कारों को बनाने में डिजाइन पहियों के साथ ही उसका डिजाइन इस तरह से तैयार किया गया है कि वह दिखने में तो अच्छी लगे ही, बाधाओं को पार करने के साथ तेजी से दौड़ने में भी सक्षम हो। कारों को आगे पीछे करने के बजाय इसमें प्रयोग किया गया 360 डिग्री रोटेशन भी दर्शकों को खूब लुभा रहा है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.