विदेशी मेहमान कर रहे हैं कहीं और का रुख, जानिए पूरा मामला

नोएडा में ओखला पक्षी विहार की झील सूखी : विदेशी मेहमान कर रहे हैं कहीं और का रुख, जानिए पूरा मामला

विदेशी मेहमान कर रहे हैं कहीं और का रुख, जानिए पूरा मामला

Google Photo | ओखला पक्षी विहार (नोएडा)

Noida News : राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में रहने वाले पशु पक्षी प्रेमियों को आजकल निराशा हाथ लग रही है। बीते 15 अक्टूबर से विदेशी मेहमान (पक्षी) नोएडा आने लगे हैं, लेकिन ओखला पक्षी विहार स्थित झील के सुखे होने की वजह से उन्हें यहां रहने को आसरा नहीं मिल रहा है। इस कारण विदेशी मेहमान कहीं और का रुख कर रहे हैं।

पानी पूरी तरह सूख गया
सर्दियों की शुरुआत होते ही दूसरे देशों में बर्फ पड़ने लगती है। ऐसे में प्रवासी पक्षी पानी की तलाश में नोएडा के ओखला पक्षी विहार (सूरजपुर वेटलैंड) में आने लगते हैं और यहां पर बनी झील में रहते हैं। लेकिन अभी आने वाले पक्षियों को यहां पर झील के सुखी होने की वजह से पानी नहीं मिल रहा है। ओखला पक्षी विहार की झील का पानी पूरी तरह सूख गया है। 

पक्षी प्रेमियों ने जताई चिंता
वनाधिकारी पीके श्रीवास्तव का कहना है कि झील में यमुना का पानी छोड़ा जाता है। अभी तक पानी छोड़ा नहीं गया है। इसीलिए झील सूखी हुई है। इस बारे में सिंचाई विभाग से बात की जा रही है। वन विभाग के मुताबिक हर साल यूरोप, अमेरिका, कनाडा, साइबेरिया, तिब्बत और कई देशों से हजारों मील की दूरी तय करके 80-90 प्रजाति के प्रवासी पक्षी ओखला पक्षी विहार आ जाते हैं। झील सुखी होने की वजह से यहां पर पक्षी ठहर नहीं रहे हैं, जिसकी वजह से एनसीआर के पशु पक्षी प्रेमियों को निराशा हाथ लग रही है। पशु पक्षी प्रेमियों ने सिंचाई विभाग और जिला प्रशासन से मांग की है कि झील में तुरंत पानी छोड़ा जाए।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.