स्वास्थ्य सेवा की रीढ़ आशा कार्यकर्ताओं को नोएडा में किया सम्मानित, सांसद डॉ.महेश शर्मा ने की प्रशंसा 

Noida News : स्वास्थ्य सेवा की रीढ़ आशा कार्यकर्ताओं को नोएडा में किया सम्मानित, सांसद डॉ.महेश शर्मा ने की प्रशंसा 

स्वास्थ्य सेवा की रीढ़ आशा कार्यकर्ताओं को नोएडा में किया सम्मानित, सांसद डॉ.महेश शर्मा ने की प्रशंसा 

Tricity Today | आशा कार्यकर्ताओं को नोएडा में किया सम्मानित,

Noida News : शुक्रवार को नोएडा के सेक्टर-3 स्थित आईएमए भवन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित एक विशेष आशा सम्मेलन में जिले की आशा कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में सांसद डॉक्टर महेश शर्मा (Dr. Mahesh Sharma) और मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉक्टर सुनील कुमार शर्मा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़
सम्मेलन के दौरान सांसद महेश शर्मा ने आशा कार्यकर्ताओं के अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं को स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ बताते हुए कहा कि उनकी निष्ठा और कड़ी मेहनत के बिना स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी संचालन असंभव है। सीएमओ डॉक्टर सुनील कुमार शर्मा ने भी आशा कार्यकर्ताओं के समर्पण और सेवाभाव की प्रशंसा की।

आशा कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित 
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण जिले की आशा कार्यकर्ताओं का सम्मान था। उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए उन्हें प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार प्रदान किए गए। इस अवसर का उपयोग विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं और सेवाओं की जानकारी साझा करने के लिए भी किया गया, जिससे आशा कार्यकर्ता समुदाय में और भी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर सकें।

कार्यकर्ताओं के उज्जवल भविष्य की कामना की
सम्मेलन में उपस्थित आशा कार्यकर्ताओं ने अपने अनुभवों को साझा किया और भविष्य में और भी उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने का दृढ़ संकल्प लिया। कार्यक्रम के समापन पर सभी को धन्यवाद दिया गया और आशा कार्यकर्ताओं के उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे, जिनमें डीपीएम मंजीत कुमार, एसीएमओ डॉ. ललित कुमार, डिप्टी सीएमओ डॉ. उबैद कुरेशी, और डैम नीरज प्रमुख थे।

 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.