गणतंत्र दिवस की परेड में आयुषी बैंगानी ने लहाया परचम, मोदी और फ्रांस के पीएम ने देखा बैंड शो

नोएडा से गर्व की बात : गणतंत्र दिवस की परेड में आयुषी बैंगानी ने लहाया परचम, मोदी और फ्रांस के पीएम ने देखा बैंड शो

गणतंत्र दिवस की परेड में आयुषी बैंगानी ने लहाया परचम, मोदी और फ्रांस के पीएम ने देखा बैंड शो

Tricity Today | आयुषी बैंगानी

Noida News : गणतंत्र दिवस (Republic Day) के दिन राजधानी दिल्ली में परेड को लेकर हर कोई रोमांचित रहता है और परेड में अलग-अलग राज्यों की झांकियों को देखने के लिए साल भर लोग इंतजार करते हैं। परेड में बेटियां भी तिरंगे झंडे को बुलंद करती है। इस साल नोएडा की रहने वाली आयुषी बैंगानी ने आयोजित परेड में 51 एनसीसी पिलानी बैंड का नेतृत्व कर शहर का नाम रोशन किया है। जिसके बाद आयुषी बैंगानी के परिजनों में खुशी का माहौल है। उनके जाने वाले लोग घर पर जाकर बधाई दे रहे हैं।

कक्षा 9वीं की छात्रा आयुषी
सेक्टर- 61 निवासी आयुषी बैंगानी के पिता राम बैंगानी ने बताया कि 75वें गणतंत्र दिवस में एनसीसी पिलानी बैंड का नेतृत्व करने करने के बाद परिजनों में खुशी का माहौल है। आयुषी बैंड से 70 से अधिक देशभक्ति और मार्शल धुनें बजा सकती है। आयुषी कक्षा 9वीं की छात्रा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्य अतिथि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के सामने सामने बैंड बजाकर नोएडा का नाम रोशन किया है। परेड में जाने से पहले आयुषी बैंगानी ने हर दिन 10 घंटे प्रैक्टिस की।

 64 साल से परेड में शामिल
बिरला बालिका विद्यालय का बैंड वर्ष भर नियमित कठिन अभ्यास करता रहा है।  विद्यापीठ की स्कूली छात्राएं अपने स्कूली बैंड के साथ पिछले 64 साल से परेड में शामिल हो रही है। परेड के लिए पिलानी की बिरला स्कूल का बैंड कभी रिजेक्ट नहीं हुआ है। लगातार 64 साल से कर्तव्य पथ पर परेड में भाग लेने वाला यह देश का एकमात्र स्कूली बैंड है। परेड में शामिल होने के लिए स्कूल कैंपस में लड़कियां कड़ी मेहनत करती है और कर्तव्य पथ पर अपने हौसलों की उड़ान भरती है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.