बागपत की सिक्योरिटी गार्ड महिला पर नोएडा में चाकू से हमला, दोस्त बना दुश्मन

BIG BREAKING : बागपत की सिक्योरिटी गार्ड महिला पर नोएडा में चाकू से हमला, दोस्त बना दुश्मन

बागपत की सिक्योरिटी गार्ड महिला पर नोएडा में चाकू से हमला, दोस्त बना दुश्मन

Tricity Today | Symbolic Image

Noida News : उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में रहने वाली एक महिला नोएडा में स्थित स्टेडियम में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर तैनात हैं। शुक्रवार को सिक्योरिटी गार्ड महिला के एक दोस्त ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। महिला के पुरुष दोस्त ने उसके ऊपर चाकू से हमला किया है। मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और घटना की जानकारी पुलिस को दी। इस मामले में महिला को कोई गंभीर चोट नहीं आई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

क्या है पूरा मामला
यह घटना शुक्रवार सुबह की है। मिली जानकारी के अनुसार बागपत की रहने वाली एक महिला नोएडा के सेक्टर-21a में स्थित स्टेडियम में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर तैनात हैं। शुक्रवार की सुबह एक व्यक्ति उनके पास पहुंचा और उनके गले पर चाकू से हमला कर दिया। हालांकि, मौके पर मौजूद लोगों ने तभी आरोपी को पकड़ लिया। महिला को प्राथमिक इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। 

आरोपी और महिला दोस्त हैं
पुलिस की जांच में पता चला है कि सिक्योरिटी गार्ड महिला और पुरुष एज-दूसरे को पहले से जानते हैं, दोनों दोस्त हैं। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ शुरू कर दी है। अभी तक की जांच में पता चला है कि दोनों के बीच काफी समय से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था, जिसके चलते व्यक्ति ने महिला के गले पर चाकू से हमला किया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.