पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, जानिए किसने दिया वारदात को अंजाम 

नोएडा में महिला की हत्या : पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, जानिए किसने दिया वारदात को अंजाम 

पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, जानिए किसने दिया वारदात को अंजाम 

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

Noida News : नोएडा के थाना सेक्टर 39 क्षेत्र में एक महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वारदात को महिला के लिव इन पार्टनर ने अंजाम दिया। है। बताया जा रहा है कि अवैध संबंध के शक में महिला की हत्या की गई। पुलिस ने हत्यारोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 

2 साल से लिवइन में रह रही थी विनीता 
गोविंद ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी 50 वर्षीय सास विनीता पिछले करीब 2 साल से 35 वर्षीय गौतम के साथ लिवइन में रह रही थी। मंगलवार रात गौतम ने विनीता के साथ मारपीट की। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी गौतम के खिलाफ के दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पुलिस को बताया है कि महिला की वजह से उसने अपनी पत्नी को छोड़ दिया था। महिला उसके साथ रहते हुए भी कुछ अन्य लोगों से संपर्क में थी। इस बात पर विनीता से उसका झगड़ा होता था 

विनीता के चक्कर में पत्नी को छोड़ा 
पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस को बताया है कि महिला के पति के देहांत के बाद वह उसके साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा था। आरोपी के अनुसार उसने महिला के प्रेम में अपनी पत्नी को छोड़ दिया। वह निठारी गांव से अपना घर छोड़कर सेक्टर 42  में महिला के साथ रहने लगा। आरोपी ने पुलिस को यह भी बताया है कि महिला शराब पीने की आदी थी, और उसके कुछ और लोगों से संबंध बन गए थे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.